Tag Archives: Vivek Tiwari

विवेक तिवारी को मिली बॉलीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की कमान

ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से विवेक तिवारी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी कैलाश सेमवाल व महामंत्री की जिम्मेदारी रवि नेगी को दी गई।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट और निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कोहली व निर्वतमान कार्यकारिणी को अपना कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं के शरीर को स्वस्थ रखना, युवाओं को नशे से दूर रखना है, क्योंकि बलवान शरीर ही बलवान समाज और एक सशक्त शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता की तिथियों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता 7 और 8 फरवरी 2026 का आयोजित कराई जाएगी। अगली मीटिंग में स्थान का भी चयन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आकर्षक पुरस्कारों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिससे प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाया जा सके व युवाओं को प्रेरणा मिलें। बैठक में मीडिया कॉर्डिनेटर रंजन अंथवाल को नियुक्त किया गया।

इस मौके पर संगठन के संरक्षक कपिल गुप्ता, राज वर्मा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, प्रवीण सजवाण, विकास सेमवाल, राकेश कुमार, नीरज चौहान, आदेश कुमार, अभिषेक रावत, अंकित जोशी, अभिषेक कुमार, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत, संदीप भट्ट, अमित कश्यप, वंश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने को लेकर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक तिवारी ने ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने को लेकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सोपा। जिसमें उन्होंने कहा कि हरिद्वार रोड पर डिवाइडर बनाने के लिए पहले भी मांग की गई थी … read more

एनएसयूआई की प्रेसवार्ता, छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी की हार पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर साधा निशाना

छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की हार के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित नेगी की हार के लिए ऋषिकेश कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। प्रेस क्लब … read more

कांग्रेस भवन में नव नियुक्त युवा प्रदेश सचिव विवेक तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

तीर्थनगरी के युवा व पूर्व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी के प्रदेश सचिव कांग्रेस बनने के बाद आज कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस की विभिन्न शाखाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विवेक तिवारी के स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। … अधिक पढ़े …

तीर्थनगरी के विवेक तिवारी को प्रदेश कांग्रेस में सचिव की जिम्मेदारी, युवाओं में उत्साह

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें प्रदेश कमेटी में सचिव पद की कमान सौंपी है। वहीं, युवा नेता को प्रदेश में सचिव बनाए जाने … अधिक पढ़े …

मिशन 2022ः सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर युवा कांग्रेस करेगी संगठन को मजबूत

मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करेगी। साथ ही युवाओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर संगठन को मजबूत करेगी। यह निर्णय आज कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान किया गया। … अधिक पढ़े …

अधिवक्ता कपिल शर्मा को मिली कांग्रेस परवादून में जिला महामंत्री की कमान

अधिवक्ता व पूर्व पदाधिकारी बार एसोसिएशन ऋषिकेश कपिल शर्मा को कांग्रेस परवादून में जिला महामंत्री के पद की कमान मिली है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके कार्यशैली व युवाओं के बीच पैठ होने तथा कुशल वक्ता होने पर दी गई। वहीं, … अधिक पढ़े …

रियल एस्टेट के सदस्यों को देख खिल जाते है जरूरतमंदों और निर्धनों के चेहरे

कहते है सही वक्त पर और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर जो मुस्कान ला दे, वहंी वास्तव में समाज को दिशा दे सकता है। देशव्यापी लॉकडाउन में रियल एस्टेट एसोसिएशन यही काम ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों के … read more

निर्दलीय प्रत्याशी रहे विवेक तिवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

ऋषिकेश विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़े विवेक तिवारी को आज डोईवाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान विवेक तिवारी ने अपने समर्थकों संग कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। पूर्व … अधिक पढ़े …

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस से मांगा टिकट

जन चेतना रैली निकालकर दावेदारी जताई ऋषिकेश। जन चेतना रैली के माध्यम से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कांग्रेस से ऋषिकेश विधानसभा से दावेदारी जताई है। रैली में शामिल लोगों ने युवाओं को टिकट देने की वकालत … अधिक पढे ….