Tag Archives: Swami Vivekananda Jayanti

मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

विश्व युवा दिवसः फ्रीडम ग्रुप ने दिया स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों को अपनाने पर जोर

विश्व युवा दिवस के मौके पर फ्रीडम ग्रुप ऋषिकेश के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। ग्रुप के सदस्यों ने मायाकुंड स्थित विवेकानंद वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर माला अर्पित की। ग्रुप … अधिक पढ़े …

प्रत्येक व्यक्ति के मन में हो महापुरुष के आदर्श व मूल्यों पर चलने का संकल्पः मेजर गोविंद सिंह

स्वामी विवेकानंद 158 वी जयंती पर श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में युगपुरुष विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व युवा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि स्वामी जी का उद्बोधन था कि उठो, … अधिक पढ़े …