Tag Archives: separate buses for these routes

दीपावली पर दिल्ली, बरेली और हल्द्वानी जैसे मार्गों के लिये चलाई गईं अतिरिक्त बसें

उत्तराखंड रोडवेज ने दिवाली के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी जैसे मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। आईएसबीटी देहरादून में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, खासकर हल्द्वानी और बरेली काउंटर पर। यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रोडवेज ने 10 बसों को रिजर्व में रखा है ताकि आवश्यकतानुसार संचालन किया जा सके। अतिरिक्त बसों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

ग्रामीण डीपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया बसों को रिजर्व में रखा गया है। टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देर शाम लगनी शुरू हुई। चालक-परिचालक को दिल्ली, गुड़गांव, बरेली रूट के लिए सात अतिरिक्त बसें रवाना की गई। बताया भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों का सहयोग लिया गया।