Tag Archives: Purnanand Ghat

कोरोना योद्धा राजकरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट एवं सिंह परिवार के सदस्यों ने लखनऊ निवासी गंगा व गौ प्रेमी और कोरोना योद्धा राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह के भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन रखा। जानकीपुल पूर्णानंद घाट गंगा तट पर महिलाओं द्वारा होने वाली माँ गंगा की आरती स्वर्गीय श्री स्वर्गीय राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह को समर्पित की। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने जान की परवाह किए बगैर लोगों को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, कोरोना संक्रमण काल के दौरान 1000 लोगों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था कराई थी।
राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह की याद में आज पूर्णानंद घाट में विशेष पूजन और श्री गीता पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सम्पूर्ण सिंह परिवार ने हिस्सा लिया। डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल कर्मठ संयोजक आवाज साहित्य संस्था ने कहा कि उनका जीवन अद्भुत व्यक्तित्व, सरल हृदय और प्रभु के श्री चरणों में समर्पित जीवन था।
श्रद्धांजलि देने वालों में डॉक्टर ज्योति शर्मा, गंगा भक्त सोनल पांड्या, सुशीला सेमवाल, संध्या शुक्ला, आचार्य अभिनव पोखरियाल, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, डब्बू सिंह, जस करन सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, अंकित कुमार, आकाश क्यार आदि शामिल रहे।

श्रद्धापूर्वक मनाई शनिश्चरी अमावस्या, धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा शनिश्चरी अमावस्या उत्साह के मनाई। पूर्णानंद घाट में सुबह ब्रह्ममुर्हुत में यज्ञ के बाद भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की। सुबह नवग्रह पूजन के साथ … अधिक पढे़ …

पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई विश्व पृथ्वी दिवस

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा धरती मां का पूजन कर अग्नि देव, वायु देव, वरुण देव, सूर्य देव तथा इंद्र देव की उपासना कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस। … अधिक पढ़े …

महिलाओं ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, जानकीपुल पूर्णानंद घाट में गंगा सबला-महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं ने मतदाताओं को निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के दिन सबसे पहले केंद्र पर पहुंचकर … अधिक पढ़े …

आईटीबीपी के जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

साहबनगर निवासी आईटीबीपी के सिपाही पद पर तैनात चिंतामणि डंगवाल का निधन बीते रोज हार्ट अटैक से हो गया। आज जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ऋषिकेश निवासी चिंतामणि डंगवाल 57 वर्ष के थे। वे इन … अधिक पढ़े …

नहीं रहा भाजपा का कद्दावर व शांतिप्रिय नेता, राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

राष्ट्रीय स्वास्थ्य, अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपाई ज्ञान सिंह नेगी का 71 वर्ष की उम्र में मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही … अधिक पढ़े …