Tag Archives: Police Station Premnagar

प्रेमनगर थानाः चोरी के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

थाना प्रेमनगर में चोरी के गहनों के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोंनों युवकों से चोरी के सभी गहने पुलिस ने प्राप्त किए हैं।

एसआई विकेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमनगर थाना में गहने चोरी का मामला अज्ञात में दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। एसआई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फूलसैनी चैकी के समीप दो संदिग्ध खड़े है, जिनका गहने चोरी में हाथ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के कब्जे से चोरी के गहने और 8420 रूपये बरामद हुए।

एसआई विकेंद्र कुमार ने आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय शुभम खतरी और 35 वर्षीय श्याम खबरी के रूप में कराई। बताया कि चोरी का सभी सामान बरामद किया है।