Tag Archives: National Trade Union Congress

कांग्रेस को मजबूत करेगी इंटक

ऋषिकेश।
रविवार को नगर पालिका स्वर्ण जयंती सभागार में इंटक कांग्रेस का एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधियों से मजदूर वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इंटक मजदूरों के हितों के लिए काम कर रहा है। मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। सरकारी नियमों के अनुसार उन्हें न्यूनतम वेतन और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बावजूद इसके कई कंपनियों और फैक्ट्रियों में मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। उनके हितों की सुरक्षा और हक की लड़ाई को लेकर इंटक को अभी और काम करना होगा।
केन्द्र सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए अधिवेशन में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प पारित कराया गया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए इंटक कार्य करेगी। 105इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र बिरला व प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु मुल्तानी ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल, संजय पालीवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा का स्वागत किया। अधिवेशन का संचालन ब्रह्मचंद वाल्मीकी ने किया। अधिवेशन में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल, पं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मौके पर प्रिंस अग्रवाल, अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नितिन शर्मा, कृष्णा, द्वारिका प्रसाद मौर्य, मोमिन अहमद, जगावर, रवि मिश्रा, शुभम वाल्मिकी, पंकज अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
फोटो 28 आरएसके 6 रविवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ता।