Tag Archives: Miranagar Rishikesh

ऋषिकेशः मीरानगर में बूथ सत्यापन को लेकर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मीरा नगर एवम मालवीय नगर शक्ति केंद्र के अंतर्गत 9 बूथों की बूथ सत्यापन बैठक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक जिला देहरादून के महामंत्री अरुण मित्तल ने ली।

बैठक के अंतर्गत जिला महामंत्री अरुण मित्तल जी ने बूथों की समिति सदस्यों से परिचय करते हुए उन्हें संघठन की विचार संघठन के कार्याे की जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर बोलते हुए जिला महामंत्री जी ने सभी समिति सदस्यों का आह्वान किया कि सभी सदस्य केंद्रीय नेतृत्व एवम प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त योजनाओं के लाभ, उनकी जानकारी आम जन तक प्रेषित कर उन्हें लाभान्वित करवाने का प्रयास करे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, महावीर चमोली, वीरभद्र मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शक्ति केंद्र संयोजक सुंदरी कंडवाल, बूथ अध्यक्ष संगीता कुकरेती, दुर्गा देवी, प्रमिला त्रिवेदी, माया घले, राजेश्वरी कंडवाल, रविन्द्र शर्मा, ममता नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।