Tag Archives: GMVN

जोशीमठ पुर्नवास का निरीक्षण कर प्रभावितों की समस्याओं को सुना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अच्छे से अच्छा जो हो सकता वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। जो लोग मुआवजा ले सकते हैं, उनको जल्दी से जल्दी मुआवजा ले लेना चाहिए। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नहीं है उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफैब्रिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा राहत कार्याे की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभी 167 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड़ की मुआवजा धनराशि वितरित की जा चुकी है। शिविरों में नियमित तौर पर राहत सामग्री का वितरण के साथ ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुहैया की जा रही है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

होली उत्सव के साथ योग महोत्सव का समापन

ऋषिकेश में स्थित मुनि की रेती में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का मंगलवार को समापन हो गया है। सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन फूलों की होली के साथ विदेशी पर्यटक खूब झूमें। इस योग महोत्सव … अधिक पढ़े …

पत्थरबाजों और फंडिंग करने वालों पर रासुका लगाने को तहसील में भरी हुंकार

जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी नेतृत्व में तहसील घेराव/प्रदर्शन कर बेरोजगारों के आंदोलन को फंडिंग करने वाले व पत्थर बरसाने वाले पत्थरबाजों को चिन्हित कर इनके खिलाफ रासुका के तहत … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने देर रात तक ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम को रुद्रप्रयाग स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस बहुदेश्य भवन में विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा ली। इस अवसर पर … अधिक पढ़े …

सीएम ने किया 46680 लाख रुपये के कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद के विकास हेतु 14294.18 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 32386.77 लाख रुपए … अधिक पढ़े …

जीएमवीएन में कार्यरत संविदा कर्मियों को किया जाए नियमित

कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठायी है। जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ जीएमवीएन के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी के नेतृत्व में … अधिक पढ़े …

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सवः आर्ट आफ लीविंग श्री श्री रवि शंकर ने बताई आनलाइन योग से जीने की कला

गढवाल मण्डल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के सयंुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 के दूसरे दिन गंगा रिसोर्ट ऋशिकेष में योगाचार्यों द्वारा योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। मुख्य पांडल में सुबह के … अधिक पढ़े …

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का हुआ शुभारंभ, प्रथम दिन पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में आयोजित 7 दिवसीय महोत्सव में विश्व के 11 देशो एवं देश … read more

सूर्य नमस्कार व मौन साधना का अभ्यास

गढ़वाल मण्डल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में योगाभ्यास का दूसरा दिन ऋषिकेश। गुरुवार सुबह गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में साधकों ने सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार किया। साधकों को सूर्य नमस्कार का अर्थ समझाते हुए आचार्य … अधिक पढ़े …

जीएमवीएन के जीएम से वार्ता विफल, अनशन रखेंगे जारी

ऋषिकेश। जीएमवीएन से सेवानिवृत्त कर्मचारी विक्रम सिंह पंवार नटराज चौक स्थित यात्रा कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी संघ चार सूत्रीय मांग को लेकर धरना दे रहा है। अध्यक्ष नरदेव कोठारी … अधिक पढे …