Tag Archives: Gangaghat

पुलिस ने युवक को डूबने से बचाया

त्रिवेणी घाट में गंगा में आचमन करते समय एक युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने युवक को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 3 बजे एक युवक त्रिवेणी घाट में घूमने आया था। इस दौरान वह गंगा में आचमन करते समय अचानक बहने लगा। इस दौरान घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने तत्काल पानी के तेज धारा से सुरक्षित बचा लिया। उसकी पहचान विमल कुमार पुत्र चिरकुट राम निवासी आईडीपीएल के रूप में हुई है।
टीम में जल पुलिस के जवान अनिल पाल, हरीश गुसाईं, धनवीर नेगी, विनोद सेमवाल, महावीर नेगी शामिल रहे।

छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आई तीर्थनगरी

आज पूरी तीर्थनगरी छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आई। छठ पूजा के महत्वपूर्ण पूजा स्थल त्रिवेणी घाट व मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित छठ पूजा घाट को शानदार ढंग से सजाया गया था। यहां पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने … अधिक पढे़ …