Tag Archives: City Industry Trade Federation

व्यापार महासंघ का निगम को आश्वासन, व्यापारी सामान दुकान बाहर नहीं लगाएंगे

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने नगर निगम को पत्र देकर बताया कि क्षेत्र रोड के सभी दुकानदार अपना सामान बाहर नहीं लगाएंगे।

नगर आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा कि यदि दुकानदार नाली के बाहर अपना सामान लगाते हैं तो इस स्थिति में नगर निगम का यह अधिकार होगा कि उनके सामानों को बाहर लगाने पर कार्रवाई करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इसमें व्यापारिक नेताओं का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होगा।

व्यापारिक संगठनों में हुई एकीकरण को बैठक, वजूद में आया नगर उद्योग व्यापार महासंघ

ऋषिकेश में आज नगर उद्योग व्यापार महासंघ वजूद में आया। इसमें दो व्यापारिक संगठन (नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और ऋषिकेश व्यापार महासंघ) का विलय हुआ। दोनों की संगठनों से जुड़े व्यापारियों की आज बैठक व्यापार सभा भवन में हुआ। निर्णय … अधिक पढ़े …