Tag Archives: Chief Minister’s announcement

धामी ने सीएम घोषणा के तहत पिथौरागढ़ में विभिन्न योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत “डोलमा से बिर्थी तराली तक सम्पर्क मार्ग का कार्य किए जाने की घोषणा हेतु ₹ 65.10 लाख (रू० पैसठ लाख दस हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 39.06 लाख (उन्चालीस लाख छः हजार) की धनराशि स्वीकृत किए है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत ’ग्राम सभा निर्ताेली में शिव मंदिर मेला स्थल का विकास किए जाने की घोषणा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹ 59.64 लाख (रू० उनसठ लाख चौसठ हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 35.784 लाख (रू० पैंतीस लाख अठहत्तर हजार चार सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में,“निर्ताेली लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस से बुरानी तक सी०सी० मार्ग का कार्य किए जाने के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹ 66.82 लाख (रू० छियासठ लाख बयासी हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 40.092 लाख (चालीस लाख नौ हजार दो सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ) खातों में जमा धनराशि पर अर्जित ब्याज हेतु ₹ 6,40,19,014.00 (रू० छः करोड़ चालीस लाख उन्नीस हजार चौदह मात्र) को चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने भवन रहित शहरी स्थानीय निकायों के कार्यालय भवन निर्माण की योजना के अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर की नगर पंचायत शक्तिगढ एवं लालपुर को उनके कार्यालय भवन निर्माण हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु ₹ 195.64 लाख (रू० एक करोड पिचान्बबे लाख चौसठ हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए ₹ 117.38 लाख (रू० एक करोड़ सत्रह लाख अड़तीस हजार मात्र) की धनराशि प्रदान की है।

उत्तराखंडः जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर अमल करते हुए शासन ने प्रदेश के जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को अगले … read more

अगले दिव्यांग दिवस तक सभी दिव्यांगों को जिलेवार विशेष कैंप व कोचिंग संबंधी प्रस्ताव पर मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत अगले विश्व दिव्यांग दिवस तक सभी दिव्यांग जनो को जिलेवार विशेष कैम्प आयोजित कर उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने तथा दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा … read more

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण के 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप … अधिक पढ़े …

चंपावत विधानसभा में सीएम घोषणा की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने के … अधिक पढ़े …

भीमताल को पर्यटन हब के रुप में विकसित करना चाहती है सरकारः रमेश भट्ट

(एनएन सर्विस) मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल बहुद्देशीय पार्किंग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भीमताल में जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थान का निरीक्षण किया। उनके साथ … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री की कितनी घोषणाएं हुई पूरी, मुख्य सचिव ने जानीं

मुख्य सचिव सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति विषयक बैठक मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागो से सम्बन्धित घोषणाओं की क्रमवार समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि … अधिक पढ़े …