Tag Archives: cabinet minister subodh uniyal

अंकिता मामले में विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करें, सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार: सुबोध उनियाल

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंकिता प्रकरण विवाद पर स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले या अन्य व्यक्ति, विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करें, सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट, एसआईटी जांच को सही मानते हुए, सीबीआई जांच से इनकार कर चुकी है। लिहाजा सिर्फ अपुष्ट आरोप के आधार पर कार्रवाई हुई तो सजायाफ्ता दोषियों को कानूनी फायदा पहुंच सकता है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, उनियाल ने कहा, बेटी के साथ हुई इस घटना से समूची देवभूमि दुखी थी। मामले को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए, धामी सरकार ने तत्काल महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी फोरेंसिक और व्यवहारिक सबूतों को एकत्र किया गया और न्यायालय में मजबूती से पैरवी की गई। पीड़ित परिवार की सहमति से की गई इस तरह कार्रवाई की गई कि आरोपियों को जमानत तक नहीं लेने दी गई। इस सबके आधार पर दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है।

जहां तक सवाल है, सीबीआई जांच का तो, सरकार किसी भी जांच से गुरेज नहीं है, लेकिन विश्वसनीय साक्ष्य सामने तो आएं। उन्होंने आग्रह किया कि सोशल मीडिया में आरोप लगाने वाले व्यक्तियों से भी में विशेष अनुरोध है कि वे सामने आकर, साक्ष्य प्रस्तुत करें। सरकार उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगी, और उनके ही नहीं किसी अन्य पक्ष के पास भी कोई पुख्ता साक्ष्य हैं तो जांच एजेंसी को सौंपे। यदि उनमें थोड़ी सी भी सच्चाई पाई गई तो उसमें बड़ी से बड़ी जांच के लिए सरकार तैयार है।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, प्रकरण की विवेचना के बाद जब एक पक्ष सीबीआई जांच की संस्तुति के लिए न्यायालय पहुंचा था। तो ट्रायल कोर्ट, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी एसआईटी द्वारा की गई कार्यवाही को सही और सक्षम मानते हुए किसी अन्य जांच से इनकार कर दिया था। तीनो न्यायालयो ने माना कि किसी भी वीआईपी को बचाने का कोई प्रयास नही किया गया है और विवेचना में कोई वीआईपी होना पाया भी नहीं गया। उपरोक्त केस की पैरवी ट्रायल कोर्ट में मृतिका के परिजनों की इच्छानुसार नियुक्त विशेष अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई थी व उनके द्वारा वीआईपी व विवेचना के सम्बन्ध में कोई आपत्ति नही की गई थी।

इसी तरह क्राइम सीन पर बुल्डोजर चलाने के आरोप पर स्पष्ट किया कि कोर्ट ने भी माना, मृतका के कमरे की तोड़ फोड़ से पूर्व ही एफएसएल टीम द्वारा सभी साक्ष्य इकट्ठा कर लिये थे। लिहाजा कहीं कहीं एक खास नजरिया स्थापित करने की दृष्टि से भी यह दुष्प्रचारित किया जा रहा है। वहीं विवेचना के दौरान कई बार आम जन से अपील की गई थी कि किसी के पास इस प्रकरण के सम्बन्ध में साक्ष्य हों तो उपलब्ध करायें और किसी के भी द्वारा कोई साक्ष्य नहीं दिये गये थे।

उन्होंने वर्तमान में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि पुख्ता सबूत सामने आने पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है। लेकिन उससे पहले इस तरह का निर्णय, सजायाफ्ताओं को फायदा पहुंचा सकता है। क्योंकि आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया ऑडियो वीडियो में दुखद मौत के कारण को लेकर दोहरी बयानबाजी की गई है, उसकी न्यायालय में प्रस्तुति, अभियुक्तों की जमानत का रास्ता भी खोल सकती है। लिहाजा कहीं न कहीं अन्य पक्षों द्वारा जा रही इस तरह की कोशिशें दोषियों को लाभ पहुंचाने की साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।वर्तमान में वायरल रिकार्डिंग में कोई समय और तिथि स्पष्ट नहीं है।
इसमें व्यक्ति द्वारा अंकिता की सुसाइड की बात कहना अभियुक्त को फायदा पंहुचाने की नीयत से कहा गया, ऐसा प्रतीत होता है। क्योकि अपराधी पूर्व में हत्या के आरोप मे सजा पा चुके हैं। मामला अभी अपील पर है, इस प्रकार के तथ्य लाना अभियुक्तों को फायदा पंहुचा सकता है।

जो फिलहाल रिकार्डिंग सामने आई है उसके किसी सुनियोजित तरीके से किए जाने की आशंका है और इसको जानबूझकर लीक करने की योजना मालूम पड़ती है। रिकार्डिंग में बिना किसी साक्ष्य के एक-दो लोगों का नाम बार-बार लिया जाना उन्हे व्यक्तिगत क्षति पंहुचाने का आशय प्रतीत होता है।

लिहाजा सरकार का मानना है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इसलिए जब तक आरोप लगाने वाले व्यक्ति, कोई विश्वसनीय सबूत प्रस्तुत नहीं करते हैं तब तक जल्दबाजी में कुछ भी निर्णय करना, पूरी कानूनी प्रक्रिया को कमजोर कर सकता है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी मौजूद रही।

सर्किल रेट मे वृद्धि से विकास गति के अलावा काश्तकारों को मिलेगा उचित मुआवजा-उनियाल

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जमीनों के सर्किल रेट मे संशोधन को जन हित मे उचित बताते हुए कहा कि कोविड के बाद हुई वृद्धि से न केवल राजस्व वृद्धि होगी, बल्कि इससे विकास कार्याे को गति मिलेगी और काश्तकारों … अधिक पढ़े …

नरेंद्रनगर पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा, डिग्री और एमटेक तीनों की सुविधाएं मिलेंगी

सरकारी संस्थानों में उच्च तकनीकी शिक्षा के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अब दूर-दराज क्षेत्रों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नरेंद्रनगर स्थित पॉलिटेक्निक में छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, डिग्री और एमटेक तीनों की सुविधाएं मुहैया होगी। नरेंद्रनगर पॉलिटेक्निक का औचक निरीक्षण करने … अधिक पढ़े …

कांवड यात्रा शुरू होने से पहले पूरी हो तैयारियां-सुबोध उनियाल

आगामी कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गेस्टहाउस गंगा रिसोर्ट में आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आयोजित बैठक में … अधिक पढ़े …

नरेंदनगर में बनेगा लॉ कॉलेज, सुबोध उनियाल का प्रयास लाया रंग

नरेंद्रनगर और आसपास क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई करने हेतु अब देहरादून व अन्य दूरस्थ जगहों पर नहीं जाना होगा। नरेंद्रनगर में ही लॉ (विधि संस्थान) की पढ़ाई की जा सकेगी। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में … अधिक पढ़े …

सुबोध उनियाल ने 20.50 करोड रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

नरेंद्रनगर विधानसभा के जाजल क्षेत्र में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पांच करोड़ रूपए से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं करीब साढे पंद्रह करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया। कैबिनेट मंत्री … अधिक पढ़े …

मंत्री सुबोध उनियाल ने निभाया मानवता धर्म, घायल को पहुंचाया अस्पताल, भर्ती भी कराया

पुरानी कहावत है कि जनता के दुख-दर्द को समझने वाला ही असली नेता है, इस कहावत को असल में चरितार्थ करते हुए नजर आते हैं सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। अपने विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में जनता के … अधिक पढे़ …

ओड़ाड़ा,पसर और तमियार में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रूपये की स्वीकृति

ग्राम पंचायत ओड़ाड़ा, पसर एवं तमियार के सर्वांगीण विकास हेतु कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 40 लाख रूपए तक के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओड़ाड़ा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले … अधिक पढे़ …

मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन हमेशा अग्रणी-सुबोध उनियाल

संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन हमेशा … अधिक पढे़ …

नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुबोध के प्रयासों से खुलेगा सेंट्रल स्कूल

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छा़त्राओं को केंद्रीय विद्यालय की बेहतरीन शिक्षा सुविधा मुहैया होगी। शनिवार को इस संबंध में उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान शिष्टाचार से भेंट … अधिक पढ़े …