• SANKHNAAD

  • Menu
  • मुख्य पृष्ठ
  • राज्य
    • जिले कि खबरै
      • अल्मोडा
      • उत्तरकाशी
      • उद्मम् सिघं नगर्
      • चमोली
      • चम्पावत्
      • टिहरी
      • देहरादुन्
      • नेनिताल्
      • पिथोरागड़
      • पोूडी गड्वाल्
      • बागेश्वर्
      • रुद्रप्रयाग्
      • हरिद्वार्
  • मंडल
    • कुमाऊं मंडल
    • गडवाल मंडल
  • संस्कृति
  • खेल जगत्
  • पर्यटन
  • पड़ोसी राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • स्वास्‍थ्य
  • देश विदेश
  • अन्य खबरै
SANKHNAAD
  • संस्कृति
  • राज्य
  • पर्यटन
  • खेल जगत्
  • मंडल
  • राजनीति
  • अन्य खबरै
  • युवा जगत्
  • क्राईम
Breaking News*
आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता हैः डीएम /*/हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन अब मेरठ से लक्ष्मणझूला तक दौड़ेगी, डीपीआर के लिये जल्द शुरू होने जा रहा सर्वे /*/सचिव गृह ने दिए नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश /*/मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ /*/सीएम धामी की मुलाकात का सफल परिणाम, किशाऊ बांध परियोजना को केंद्र देगा वित्तीय सहायता /*/सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहीः प्रेमचंद /*/पौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने किया विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण /*/खेत में टिलर चलाकर सीएम धामी ने पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश /*/सीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश /*/खटीमा में प्रगति पथ यात्रा में सीएम धामी को मिला अपार जनसमर्थन /*/

Sep142019

आरक्षण पर रार, सरकार के लिए मुसीबत बने यशपाल आर्य

sankhnaad युवा जगत् • राजनेीति • राज्य • उद्मम् सिघं नगर्

पदोन्नति में आरक्षण का मसला राज्य सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। इस मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच बीते रोज सरकार ने आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं के सभी संवर्गों में पदोन्नति प्रक्रिया स्थगित कर दी। साथ ही सरकार ने प्रदेश के लिए निर्धारित आरक्षण का नया रोस्टर भी जारी कर दिया। सरकारी सेवाओं में पदोन्नति पर पहले रोक लगाने और फिर सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती को लेकर आरक्षण का नया रोस्टर जारी होने के बाद सरकार के भीतर रार बढ़ गई है। सरकार के इस कदम से खफा परिवहन व समाज कल्याण मंत्री और आरक्षण का नया रोस्टर तय करने को गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर डाली। काबीना मंत्री आर्य और सत्तापक्ष के आरक्षित वर्गों के विधायकों के रुख से गर्मा रही अंदरूनी सियासत को भांपकर सरकार ने नाराज सहयोगियों को साधने की कसरत तेज कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के रोस्टर का परीक्षण करने को कैबिनेट सब कमेटी गठित की जाएगी। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नतियों में लगी रोक को शीघ्र खोला जाएगा।
आरक्षण के नए रोस्टर में सीधी भर्ती में अनुसूचित जाति के लिए पहला पद खिसककर छठे स्थान पर चला गया। आरक्षित वर्गों के कार्मिकों के संगठन ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरक्षित वर्गों के विधायकों के साथ ही समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के समक्ष भी विरोध जताया। इसके बाद यशपाल आर्य ने कैबिनेट के फैसले का शासनादेश जारी नहीं करने के संबंध में सरकार और कार्मिक को पत्र लिखा। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से उक्त मामले को दोबारा कैबिनेट सब कमेटी को सौंपने का भरोसा काबीना मंत्री आर्य को दिया गया। बीती 11 सितंबर को कैबिनेट के एजेंडे में इस विषय के शामिल नहीं होने और नए आरक्षण रोस्टर के आदेश ने आर्य की नाराजगी को बढ़ा दिया।
पदोन्नति पर रोक लगने और नया आरक्षण रोस्टर जारी होने की जानकारी मिलने पर काबीना मंत्री यशपाल आर्य अपनी नाराजगी जताने से नहीं चूके। बीते बुधवार को देर सायं चली मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद काबीना मंत्री आर्य ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपना इस्तीफे देने की पेशकश कर दी। उस वक्त वहां चार मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे। काबीना मंत्री आर्य के वहां से जाते ही मुख्यमंत्री ने मनुहार की कोशिशें भी तेज कर दीं। आनन-फानन एक वरिष्ठ मंत्री को वार्ता के लिए आर्य के पास भेजा गया। वरिष्ठ मंत्री सीधे यशपाल आर्य के यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंचे, लेकिन आर्य उनसे नहीं मिले।
बताते चलें कि बीती 24 जुलाई को मंत्रिमंडल ने नया आरक्षण रोस्टर तय करने को मंजूरी दी थी। इसके लिए काबीना मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कैबिनेट सबकमेटी गठित की गई। सबकमेटी के अन्य सदस्यों में दो मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडे शामिल थे। सबकमेटी ने बीती 13 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को बुधवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया। बाद में 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में सबकमेटी की सिफारिशों के मुताबिक नए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी दी गई। सरकार में अंदरखाने इस मसले पर गतिरोध का नतीजा ये हुआ कि नए आरक्षण रोस्टर का शासनादेश 11 सितंबर को कैबिनेट बैठक से ऐन पहले जारी किया। इस पूरी कसरत में तकरीबन डेढ़ माह का वक्त गुजरा।
देश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री यशपाल आर्य आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों की मांगों, खासतौर पर आरक्षण रोस्टर को लेकर मुखर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भी बतौर मंत्री उनके कार्यकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया था। आर्य ने उस वक्त भी मामले में अहम भूमिका निभाई।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली निर्वाचित विधानसभा में स्पीकर रहे यशपाल आर्य कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरा करने में कामयाब रहे। वह पिछली कांग्रेस सरकार में भी बतौर मंत्री सशक्त भूमिका में रहे। पिछली सरकार में भी पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर कर्मचारियों के संगठन आमने-सामने आ गए थे। विवाद जब आगे बढ़ा तो आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के समर्थन में तत्कालीन काबीना मंत्री आर्य खुलकर आगे आ गए थे। यही नहीं आरक्षित वर्ग की मांगों और मुद्दों को लेकर वह कांग्रेस के भीतर भी खासे मुखर रहे।

शेयर करे..
Direct Recruitment • Promotion in Reservation • Reservation • Scheduled Caste • Twitter account of Chief Minister Trivendra Singh Rawat • Uttarakhand News
81 करोड की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास और लोकर्पण बज गया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल, अधिसूचना जारी
  • https://sankhnaad.com/wp-content/uploads/2026/04/cm4.mp4
  • एक नजर में..

    आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता हैः डीएम

    जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने … अधिक पढ़े …

    शेयर करे..

    हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन अब मेरठ से लक्ष्मणझूला तक दौड़ेगी, डीपीआर के लिये जल्द शुरू होने जा रहा सर्वे

    मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच … अधिक पढ़े …

    शेयर करे..

    सचिव गृह ने दिए नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

    सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित … अधिक पढ़े …

    शेयर करे..

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल … अधिक पढ़े …

    शेयर करे..

    सीएम धामी की मुलाकात का सफल परिणाम, किशाऊ बांध परियोजना को केंद्र देगा वित्तीय सहायता

    किशाऊ बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से उत्तराखंड को ऊर्जा संकट से निपटने में बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश को इससे लगभग 220 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी। परियोजना के अंतर्गत पावर प्लांट के निर्माण का खर्च उत्तराखंड और … अधिक पढ़े …

    शेयर करे..
  • ताजा खबरें

    • आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता हैः डीएम June 17, 2026
    • हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन अब मेरठ से लक्ष्मणझूला तक दौड़ेगी, डीपीआर के लिये जल्द शुरू होने जा रहा सर्वे June 17, 2026
    • सचिव गृह ने दिए नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश June 17, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ June 17, 2026
    • सीएम धामी की मुलाकात का सफल परिणाम, किशाऊ बांध परियोजना को केंद्र देगा वित्तीय सहायता June 16, 2026
    • सरकार “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहीः प्रेमचंद June 16, 2026
    • पौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने किया विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
    • खेत में टिलर चलाकर सीएम धामी ने पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश June 15, 2026
    • सीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश June 15, 2026
    • खटीमा में प्रगति पथ यात्रा में सीएम धामी को मिला अपार जनसमर्थन June 14, 2026
    • प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्तिः धामी June 14, 2026
    • सीएम धामी ने किया भगवान शंकर एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं का अनावरण June 14, 2026
    • खटीमा में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, सीएम रहे उपस्थित June 14, 2026
    • सीएम बोले, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान June 13, 2026
    • विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंच सीएम धामी ने की परिजनों से भेंट June 13, 2026
    • गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण June 13, 2026
    • उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु, सीएम सहित तमाम लोगों से किया स्वागत June 12, 2026
    • दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंच सीएम धामी ने जताया शोक June 12, 2026
    • दून डीएम की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार June 12, 2026
    • हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए स्वच्छ गंगा मिशन से मिली 115.61 करोड़ की धनराशि June 11, 2026
    • महक कान्ति नीति के अन्तर्गत दालचीनी की खेती के विकास में वैज्ञानिक तरीके से कार्य करेंगेः गणेश June 11, 2026
    • धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी June 11, 2026
    • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की June 11, 2026
    • पीएम के 12 सालों के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम June 9, 2026
  • Calendar

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
© 2026 SANKHNAAD
Website Developed and Hosted by World IT Dimensional Solutions
  • संपर्क करें
  • विज्ञापन
  • शिकायत
  • Admin_Login
  • Webmail_Login
  • RSS
  • Sitemap
TOP