भाजपा की जनआर्शीवाद नहीं बल्कि उत्तराखण्ड की जनता के साथ छलावा रैली है: जयेन्द्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने भाजपा की जन आर्शीवाद रैली को उत्तराखण्ड के लोगों के साथ छलावा रैली बताया ।
कहा कि भाजपा को अपना भरपूर आर्शीवाद व प्रचंड बहुमत देने वाली उत्तराखण्ड की जनता आज महंगाई, बेरोज़गारी और कोरोना से जूझ रही है और ये भाजपा के मंत्री,सांसद, विधायक और तो और विधानसभा अध्यक्ष जश्न मनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी का स्तर आसमान पर पैट्रोल डीज़ल के साथ साथ रसोई गैस के दाम लगातार बढ रहे हैं। उन्होंने ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर भी निशाना साधा।