श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने संबोधित किया।
स्वयंसेवियों की दिनचर्या की शुरूआत सुबह योग से हुई। उसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें लगभग लगभग 4 कुन्तल कबाड़ा एकत्र किया गया और साथ ही लोगों को प्रेरणा दी कि पॉलिथीन न जलाएं। इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और कूड़ा घर के इधर उधर ना फैलाएं।
बौद्धिक सत्र में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा स्वयंससेवियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया कि भविष्य में आपको देश का एक जागरूक नागरिक बनना है और हमारे लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है। देशहित में निरंतर क्रियाशील रहना चाहिए। समाज की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, वरिष्ठतम प्रवक्ता नीलम जोशी, रेखा बिष्ट, शुशीला बर्थवाल, रेडक्रॉस प्रभारी रंजन अंथवाल, सुनीता, निधि, सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।