मीरा नगर वार्ड नंबर 30 में पार्षद सुंदरी कंडवाल ने आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को राशन वितरित किया।
उन्होंने मौके पर निरीक्षण के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया। पार्षद ने महिलाओं की समस्याओं और आंगनबाड़ी के संबंध में आ रही दिक्कतों को जाना। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र में सांकेतिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उन्होंने महिलाओं को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रेम वाला उनियाल और आंगनवाड़ी सहायिका उमा बिष्ट सहित क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Mar52021