लेख

सीएम ने किया मानसखंड एल्बम का विमोचन, कलाकारों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों की एल्बम “मानसखंड” का विमोचन किया।

इस अवसर पर गीतकार हेमंत बिष्ट एवं संगीतकार संजय कुमोला सहित पूरी टीम मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह सराहनीय प्रयास है।

सीएम ने कहा कि लोकगीत हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा हैं। “मानसखंड” जैसी कृतियाँ न केवल हमारी समृद्ध परंपरा को जीवित रखती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोककला को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड के लोकगायक, लोकनृत्य और लोककला हमारे पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “मानसखंड” एल्बम जन-जन तक पहुँचेगी और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को भी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। सरकार की भी कोशिश है कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

कार्यक्रम में उपस्थित लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उनके प्रयास को मुख्यमंत्री ने सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More from लेख

उत्तराखंडः तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदा कर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार … read more

जनसेवा के लिए नरेश बंसल ने चुनी राजनीति और की संगठन और समाज की सेवा |

नरेश बंसल प्रदेश के प्रमुख व जाने-माने राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री हैं। उनका लम्बा सामाजिक व राजनैतिक जीवन रहा है, वह लगभग 45 वर्षो से भी अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित … read more

काव्यकृति रुद्रवंती का स्पीकर ने किया विमोचन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कवयित्री अरुणा वशिष्ठ की प्रथम काव्यकृति रुद्रवंती का विमोचन किया। इस दौरान साहित्यकारों ने अपनी काव्यकृतियां भी पेश की। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रुद्रवंती काव्यकृति के माध्यम से … read more

“ख्वाबों के खत“ के जरिए आईपीएस ने रखी बात

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में तृप्ति भट्ट द्वारा रचित “ख्वाबों के खत“ नामक कविता संकलन का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ.हरिओम पंवार, प्रख्यात अदाकारा और कलाकार … अधिक पढ़े……

100 दिन सरकार के 100 दिन विकास के

18 मार्च, 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार संभाला। राज्य गठन के बाद विधान सभा चुनाव में पहली बार किसी पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला है। प्रचंड बहुमत मिलने पर सरकार … read more

सोशल मीडिया में ब्लैक डे पर मचा घमासान

सेना के पक्ष में खुल कर उतरे देश के नौजवान आर्मी का प्रतीक चिन्ह लगा कर रहे समर्थन दयाशंकर पाण्डेय। कश्मीर में आंतकी को मार गिराने के बाद देश व विदेशों में भारतीय सेना को निशाना बनाये जाने की घटना … और अधिक पढ़े …