धूमधाम से मनाया संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव का जन्मदिन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव का जन्मदिन तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, सांई बाबा के दरबार में उनके नाम से विशेष आरती की गई।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी कमल अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में दलित व पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देहरादून में कार्यकर्ताओं का सम्म्मेलन किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपकार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा। जन्मदिन मनाने वालों में प्रकांत कुमार, अकाश, प्रदीप शर्मा, शुभ गुप्ता, अमरजीत सिंह, ओमवाल, राजाराम, महेश, अमित, अनुज कुमार, प्रमोद दास, हरि, कर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।