Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u466616648/domains/sankhnaad.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षाविदों ने विभिनन प्रजाति के पौधे रोपे।
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि आक्सीजन की कमी अभी पहली बार कोविड काल में हुई। इस कमी के चलते कई परिवारों ने अपने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। उन्होंने इसका जिम्मेदार भी मानव जाति को ही बताया। कहा कि यदि पेड़ों को अपने स्वार्थ के लिए नहीं काटा गया होता, तो आज आक्सीजन की कमी नहीं होती। उन्होनंें कहा कि इस परिस्थिति से यदि अब भी मानव नहीं चेता तो भविष्य में परिणाम ओर भयावह हो सकते है।
उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण में ध्यान देना होगा और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज स्कूल परिसर पर विभिन्न् प्रजाति के पौधे रोपे। इसमें फलदार, छायादार, औषधिय पौधे रोपे गए।
इस मौके पर शिक्षाविद यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, मोहन सिंह, सोहन सिंह, रोहित विश्नोई उपस्थित रहे।

