• SANKHNAAD

  • Menu
  • मुख्य पृष्ठ
  • राज्य
    • जिले कि खबरै
      • अल्मोडा
      • उत्तरकाशी
      • उद्मम् सिघं नगर्
      • चमोली
      • चम्पावत्
      • टिहरी
      • देहरादुन्
      • नेनिताल्
      • पिथोरागड़
      • पोूडी गड्वाल्
      • बागेश्वर्
      • रुद्रप्रयाग्
      • हरिद्वार्
  • मंडल
    • कुमाऊं मंडल
    • गडवाल मंडल
  • संस्कृति
  • खेल जगत्
  • पर्यटन
  • पड़ोसी राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • स्वास्‍थ्य
  • देश विदेश
  • अन्य खबरै
SANKHNAAD
  • संस्कृति
  • राज्य
  • पर्यटन
  • खेल जगत्
  • मंडल
  • राजनीति
  • अन्य खबरै
  • युवा जगत्
  • क्राईम
Breaking News*
अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की /*/देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला जज ने एसएसपी को लिखा पत्र /*/उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले इसके लिए कार्य किया जाए: सचिव पिछड़ा आयोग /*/सीएम धामी ने हरिद्वार में चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश /*/जनता दर्शन में भरणपोषण अधिनियम अन्तर्गत 5 वाद दर्ज, मौके पर ही आनलाईन प्राथमिकी दर्ज /*/टिहरी लेक के चारों ओर रिंग रोड तैयार करने की कार्ययोजना में तेजी लाएं: बर्द्धन /*/माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट /*/डीजीपी के निर्देश, उत्तराखंड में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर /*/खटीमा में अधिवक्ताओं के चेंबर बनाने को सीएम ने की ढाई करोड़ देने की घोषणा /*/खटीमा में शिवरात्रि मेले का सीएम धामी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ /*/

Sep292020

नमामि गंगे की 521 करोड़ की आठ परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

sankhnaad देश विदेश • धार्मिक स्थान • नजरिया • पर्यटन • पूजा-पाठ

PM Modi inaugurates Namami Gange’s eight projects worth 521 crores

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 521 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तराखण्ड से अब प्रतिदिन 15.2 करोड़ लीटर दूषित पानी गंगा नदी में नहीं बहेगा। लोकार्पित किए गए प्रोजेक्ट में जगजीतपुर हरिद्वार में 230 करोड़ रूपये की लागत से बना 68 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, 20 करोड़ की लागत से बना 27 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, सराय हरिद्वार में 13 करोड़ की लागत से बना 18 एमएलडी क्षमता का अपग्रेडेड एसटीपी, चंडी घाट हरिद्वार में गंगा के संरक्षण और जैव विविधता को प्रदर्शित करता ‘गंगा संग्रहालय’, लक्कड़ घाट, ऋषिकेश में 158 करोड़ की लागत से बना 26 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चंद्रेश्वर नगर-मुनि की रेती में 41 करोड़ की लागत से बना 7.5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, चोरपानी, मुनि की रेती में 39 करोड़ की लागत से बना 5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी और बद्रीनाथ में 19 करोड़ की लागत से बना 1.01 एमएलडी क्षमता का एसटीपी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने रोविंग डाउन द गंगेज व ग्राम पंचायतों और पानी समितियों के लिए बनाई गई मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के लोगो (प्रतीक चिह्न) का भी अनावरण किया।

नई सोच व नई एप्रोच से नमामि गंगे में मिली सफलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मां गंगा हमारे सांस्कृतिक वैभव और आस्था से तो जुड़ी ही है, साथ ही लगभग आधी आबादी को आर्थिक रूप से समृद्ध भी करती है। नमामि गंगे मिशन, नई सोच और नई एप्रोच के साथ शुरू किया गया। यह देश का सबसे बड़ा नदी संरक्षण अभियान है। इसमें समन्वित रूप से काम किए गए। गंगा जी में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए एसटीपी का निर्माण किया गया या किया जा रहा है, अगले 15 वर्षों की आवश्यकता के अनुसार एसटीपी की क्षमता रखी गई, गंगा के किनारे लगभग 100 शहरों और 5 हजार गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है और गंगा की सहायक नदियों को भी प्रदूषण से मुक्त रखने का काम किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में 6 साल में सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता चार गुना हुई
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में नमामि गंगे के अंतर्गत लगभग सभी प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। राज्य में 6 साल में सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता को 4 गुना कर दिया गया है। लगभग सभी नालों को टैप कर दिया गया है। इनमें चंद्रेश्वर नाला भी शामिल है। यहां देश का पहला 4 मंजिला एसटीपी शुरू हो चुका है। अगले वर्ष हरिद्वार कुम्भ मेले में श्रद्धालु गंगा की निर्मलता का अनुभव लेंगे। सैकड़ों घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है। साथ ही रिवर फ्रंट भी बनकर तैयार है। गंगा म्यूजियम से हरिद्वार आने वाले लोग गंगा से जुड़ी विरासत को समझ पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा के निकटवर्ती पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर फोकस किया जा रहा है। यहां जैविक खेती और औषधीय पौधों की खेती की योजना है। आर्गेनिक फार्मिंग कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। मिशन डॉल्फिन से डॉल्फिन संवर्धन में मदद मिलेगी।

जल जीवन मिशन में उत्तराखण्ड सरकार एक कदम आगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी की महत्ता को माता-बहनों से अधिक कौन समझ सकता है। हमने जल से जुड़े मंत्रालयों को एक कर जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल का लक्ष्य लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक कदम और आगे बढ़ी है। उन्होंने केवल एक रूपए में पानी का कनेक्शन देने का बीड़ा उठाया है। वर्ष 2022 तक हर घर नल से जल देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखण्ड में कोरोना काल में भी पिछले 4-5 माह में 50 हजार परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया गया है जो कि उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल के लिए 2 अक्टूबर से अभियान
जल जीवन मिशन ने गांवों में पानी की समस्या से मुक्त करने का अवसर दिया है। 2 अक्टूबर से जल जीवन मिशन के तहत अभियान चलाकर 100 दिनों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल सुनिश्चित किया जाएगा। वर्ष 2014 के बाद देश हित में बहुत से बड़े काम किए गए। इनमें कृषि विधेयक, डिजीटल इण्डिया, जीएसटी, वन रैंक वन पेंशन शामिल हैं। वन रैंक वन पेंशन से उत्तराखण्ड के एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक लाभान्वित हुए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद को चोट पहुंचाई गई। राफेल से वायुसेना की ताकत काफी बढ़ी है। सरदार पटेल की मूर्ति राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से सारी दुनिया योग के महत्व से परिचित हुई। अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन किया गया। देश को ताकतवार बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया है।

गंगा किनारे जैविक खेती और औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के चिन्हित 16 नगरों हेतु स्वीकृत 19 योजनाओं में से 15 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष कुम्भ से पहले पूरी हो जाएंगी। प्राथमिकता के इन नगरों में चिन्हित किए गए 135 नालों में से 128 टैप किए गए हैं शेष को कुम्भ से पहले टैप कर लिया जाएगा। गंगा किनारे उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न स्थानों पर 21 स्नान घाटों जिसमें भव्य चंडी घाट भी शामिल है और 23 मोक्षधामों का निर्माण किया गया है। गंगा नदी के कैचमेंट एरिया में जो कार्य कराए गए हैं, उनका लाभ आने वाले समय में अवश्य मिलेगा। गंगा के दोनों किनारों पर 5 से 7 किलोमीटर के क्षेत्र में जैविक खेती को विकसित करते हुए स्थाई कृषि प्रथाओं को भी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम में निर्मित एसटीपी से निकलने वाले शोधित जल को भी कृषकों को सिंचाई हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। गंगा जी की निर्मलता और अविरलता के लिए प्रधानमंत्री जी के भगीरथ प्रयासों के परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। यहां तक की गंगा मे डाल्फिन और महाशिर मछलियां भी पुनः दिखने लगी हैं। गंगा के किनारे आर्गेनिक खेती व औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हरिद्वार कुम्भ में गंगा का जल आचमन योग्य
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल संचय व जल संरक्षण को लेकर जनचेतना का संचार हुआ है। यह आंदोलन जन जन का विषय बनने लगा है। वर्ष 2014 से नमामि गंगे एक मिशन मोड में काम कर रहा है। इसके लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था की गई। समन्वित एप्रोच पर काम किया गया। गंगा प्रवाह क्षेत्र में 315 परियोजनाएं अभी तक इसमें ली गई हैं। कुल 28854 करोड़ की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 9 हजार करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनके स्पष्ट परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं। हाईब्रिड एन्यूटी प्रणाली अपनाई गई है। गंगा प्रहरी और अनेक संगठनों के माध्यम से नमामि गंगे को जन अभियान बनाया गया है। गंगा की शुचिता के साथ ही अविरलता पर भी ध्यान दिया गया है। इसके लिए ई-फ्लो अधिसूचना जारी की गई। अगले वर्ष हरिद्वार में कुम्भ मेले के समय गंगा जल आचमन योग्य होगा। रिसाईकिल पानी को रियूज करने का भी प्रयास किया जा रहा है। गंगा की सहायक नदियों पर भी प्रभावी काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही कैेबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, सांसद तीरथ सिंह रावत, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, विधायक आदेश चैहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करे..
Chandreshwar Nagar Rishikesh • Ganga condition in Uttarakhand • Haridwar Kumbh Mela • Modi launches virtual launch in Uttarakhand • Munikireti Tehri Garhwal • Namami Gange • Namami Gange project in Lakkaghat • Narendra Modi • Rishikesh News • Sewer Treatment Plant in Rishikesh • sewer water in river Ganga • Union Water Power Minister Gajendra Singh Shekhawat • Uttarakhand News • Water Mission logo
रेलवे क्राॅसिंग पर निर्मित आरओबी के लिए 50 प्रतिशत राशि केंद्र देगाः केंद्रीय परिवहन मंत्री गांधी जयंती पर खादी वस्त्रों की बिक्री पर रहेगी 10 प्रतिशत की छूट
  • https://sankhnaad.com/wp-content/uploads/2026/01/Video_Nivesh_UK.mp4
  • एक नजर में..

    अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की

    आज अधिवक्ता अभिलाष शर्मा एवं अधिवक्ता कार्तिक पाण्डेय ने देहरादून के नव-नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल से मुलाकात की और उन्हें देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल … अधिक पढ़े …

    देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला जज ने एसएसपी को लिखा पत्र

    देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह जानकारी अज्ञात ईमेल के जरिए देहरादून जिला न्यायाधीश के मेल पर प्राप्त हुई। सूत्रों के मुताबिक ईमेल की जिम्मेदारी पाकिस्तान की आईएसआई ने ली है। इस संबंध में … अधिक पढ़े …

    उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले इसके लिए कार्य किया जाए: सचिव पिछड़ा आयोग

    केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ … अधिक पढ़े …

    सीएम धामी ने हरिद्वार में चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित मुख्य सेवक की चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच बैठकर … अधिक पढ़े …

    जनता दर्शन में भरणपोषण अधिनियम अन्तर्गत 5 वाद दर्ज, मौके पर ही आनलाईन प्राथमिकी दर्ज

    जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जनता दर्शन में 163 शिकायत प्राप्त हुई। जनता दर्शन में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरपोषण, बैंक ऋण आर्थिक सहायता आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा … अधिक पढ़े …

  • ताजा खबरें

    • अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की February 18, 2026
    • देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला जज ने एसएसपी को लिखा पत्र February 18, 2026
    • उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले इसके लिए कार्य किया जाए: सचिव पिछड़ा आयोग February 16, 2026
    • सीएम धामी ने हरिद्वार में चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश February 16, 2026
    • जनता दर्शन में भरणपोषण अधिनियम अन्तर्गत 5 वाद दर्ज, मौके पर ही आनलाईन प्राथमिकी दर्ज February 16, 2026
    • टिहरी लेक के चारों ओर रिंग रोड तैयार करने की कार्ययोजना में तेजी लाएं: बर्द्धन February 16, 2026
    • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट February 15, 2026
    • डीजीपी के निर्देश, उत्तराखंड में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर February 15, 2026
    • खटीमा में अधिवक्ताओं के चेंबर बनाने को सीएम ने की ढाई करोड़ देने की घोषणा February 15, 2026
    • खटीमा में शिवरात्रि मेले का सीएम धामी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ February 15, 2026
    • आप हमारे राज्य निर्मातागण, आपकी समस्याओं का निस्तारण करना परम दायित्वः डीएम February 14, 2026
    • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ February 14, 2026
    • सचिव आवास ने कुंभ 2027 की तैयारी में हरिद्वार अतिथि गृह का किया निरीक्षण February 14, 2026
    • अनुशासनात्मक कार्यवाही: ऋषिकेश उप निबंधक निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध February 14, 2026
    • 34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित February 13, 2026
    • सीएम के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती February 13, 2026
    • झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, मौत February 13, 2026
    • राज्य आंदोलनकारियों व आश्रितों की पेंशन में धामी सरकार ने की वृद्धि February 12, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर February 12, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली February 11, 2026
    • मुख्यमंत्री धामी ने ‘गौदान’ फिल्म का अवलोकन किया February 11, 2026
    • डालनवाला गोलीकाण्ड: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश February 11, 2026
    • ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्याशाला में पहुंचे सीएम धामी February 11, 2026
    • मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा February 11, 2026
  • Calendar

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
© 2026 SANKHNAAD
Website Developed and Hosted by World IT Dimensional Solutions
  • संपर्क करें
  • विज्ञापन
  • शिकायत
  • Admin_Login
  • Webmail_Login
  • RSS
  • Sitemap
TOP