Daily Archives: February 18, 2026

अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की

आज अधिवक्ता अभिलाष शर्मा एवं अधिवक्ता कार्तिक पाण्डेय ने देहरादून के नव-नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल से मुलाकात की और उन्हें देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

दोनों अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में देहरादून जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा हाल ही में जनपद में हुई पाँच जघन्य हत्याओं की घटनाओं के बाद शहर में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास का वातावरण स्थापित होगा। उन्होंने यह भी कामना की कि उनके कुशल प्रशासन में देहरादून एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बेहतर शहर के रूप में आगे बढ़ेगा।

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, … read more

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला जज ने एसएसपी को लिखा पत्र

देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह जानकारी अज्ञात ईमेल के जरिए देहरादून जिला न्यायाधीश के मेल पर प्राप्त हुई। सूत्रों के मुताबिक ईमेल की जिम्मेदारी पाकिस्तान की आईएसआई ने ली है। इस संबंध में … read more

ऐतिहासिक उपलब्धि: उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का

उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) से अधिक के स्तर पर पहुँचा दिया है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल स्थापित … read more

सीएम ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना … read more

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026’ का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और … read more

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा आरक्षण: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 05 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि … read more