Daily Archives: July 25, 2024

धूमधाम से मनाया संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव का जन्मदिन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव का जन्मदिन तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, सांई बाबा के दरबार में उनके नाम से विशेष आरती की गई।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी कमल अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में दलित व पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देहरादून में कार्यकर्ताओं का सम्म्मेलन किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपकार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा। जन्मदिन मनाने वालों में प्रकांत कुमार, अकाश, प्रदीप शर्मा, शुभ गुप्ता, अमरजीत सिंह, ओमवाल, राजाराम, महेश, अमित, अनुज कुमार, प्रमोद दास, हरि, कर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष सी.एम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें … read more

रेल परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को मिले 05 हजार करोड़, सीएम ने जताया पीएम का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 05 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री अश्विनी … read more

प्राकृतिक स्वच्छता को बनाने में पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स के वाहन चालकों की जिम्मेदारी तय करेंः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ड राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता व सुन्दरता को बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी विशेषरूप से पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेन्सी व वाहन चालकों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड आने वाले सभी वाहनों में … read more

यात्रा के प्रबंधन को प्रभावी बनाएगा चारधाम डैशबोर्डः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी विभागों को जल्द आरम्भ होने वाले चारधाम डैशबोर्ड पर नियमित रूप से रियल टाइम डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह डैशबोर्ड चारधाम से सम्बन्धित सभी … read more