Daily Archives: November 13, 2023

एनएसयूआई की प्रेसवार्ता, छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी की हार पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर साधा निशाना

छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की हार के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित नेगी की हार के लिए ऋषिकेश कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

प्रेस क्लब में हुई वार्ता के दौरान रोहित के साथ प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कई नामों का जिक्र करते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इससे प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है। कहा कि इस संबंध में कई तथ्य का ऑडियो और वीडियो होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य कॉलेजों में भी इस तरह का भीतरघात हुआ है।

पीएम मोदी ने सीएम धामी से दूरभाष पर ली सिल्क्यारा में टनल में फंसे श्रमिकों की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन के माध्यम से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया … read more

सुरंग में फंसे लोगों की सूचना पाकर सिलक्यारा पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। … read more