Daily Archives: October 26, 2023

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिखेगी धाकड़ धामी की धूम

देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की राजनीति का सबसे लोकप्रिय चेहरा बनता जा रहा है , मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के ग्राफ में निरंतर इजाफा हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी के सरल स्वभाव व कुशल कार्यशैली की बदौलत आज आज हर किसी की जुबान पर उनका नाम है, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी ।
मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आगामी नवंबर माह में लगभग 5 दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी रैलियां एवं जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सदैव ही अपने अनेक धाकड़ व जनकल्याणकारी फैसलों से देश का ध्यान आकर्षित किया है. जिसमें समान नागरिक सहिंता हो या देश के सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने की बात हो। इसके साथ ही युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने अनेक कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों व कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर गतिमान है।

गंगोत्री के दर्शन को पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लिया आशीर्वाद

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे। उप … read more

सार्वजनिक संपत्तियों को नागरिकों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रगति समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ कार्यालय अवधि के उपरान्त सार्वजनिक संपत्तियों को नागरिकों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में अब तक हुयी प्रगति … read more

मुख्यमंत्री धामी ने किया चेन्नई रोड शो में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में आगामी 08 और 09 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों … read more

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निवेशकों के भूमि एवं आवास सम्बन्धित मामलों के त्वरित क्लीयरेन्स के लिए कमीशनर गढ़वाल और कुमाऊँ को नोडल बनाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर गढ़वाल और कुमाऊँ लैण्ड क्लीयरेन्स सम्बन्धित मामलों की नियमित समीक्षा … read more