Daily Archives: August 24, 2023

भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम में धामी सरकार उठा रही उचित कदम, अब एक अधिकारी एक लाख रूपये की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 24-08-2023 को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर 05 आफिसर्स कॉलोनी, विकास भवन के पीछे रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रुद्रपुर की पार्किंग में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई / कार्यो के भुगतान के एवज में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा 1,00,000/- रूपया (एक लाख रूपया) की रिश्वत की मांग की जा रही है । शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम द्वारा रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रुद्रपुर को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे, हे.कां. जगदीश सिंह बोहरा, कानि. नवीन कुमार एवं कानि. गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे।

धामी कैबिनेट में लिये गए अहम 29 फैसले, आप भी जानिए…

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयः-* 1. नगर पालिका परिषद, रूद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किये जाने के संबंध में कैबिनेट द्वारा सहमति प्रदान की गई जिसमें राजस्व ग्राम बर्सू, जयमंडी, डागसेरा, औण एवं कालापहाड़ एवं राजस्व ग्राम धवेली (उमरानारायण मंदिर … read more

अच्छी खबरः फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स ने प्रशिक्षण, परीक्षण और जागरूकता अभियान में हासिल किया दूसरा स्थान

उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपने गठन के बाद से खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर सराहनीय कार्य किये हैं। यही वजह है कि आज आम जनमानस के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है। इसी … read more

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजनाः स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को सचिवालय में लगी स्टॉल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, … read more

चंद्रयान-3 की सफलता पर लायंस क्लब डिवाइन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष में आज त्रिवेणी घाट पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के संस्थापक लायन ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष लायन विकास ग्रोवर ने बताया कि चंद्रयान-3 … read more