Daily Archives: August 16, 2023

पूर्व पीएम स्व. अटल को मंत्री अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल जी दूरदर्शी नेता थे, विपक्ष के लोग भी उनके व्यक्तित्व के कायल थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वर्गीय अटल जी की ही देन है। कहा कि स्व. अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया। परमाणु शक्ति के क्षेत्र में सैन्य क्षेत्र में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। उनके आदर्शों पर आज पार्टी का हर एक सिपाही अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उनका नाम सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

खाराश्रोत में प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने लिया नुकसान का जायजा, डीएम को दिए निर्देश

कैबिनेट व प्रभारी मंत्री टिहरी डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने खाराश्रोत में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी टिहरी को दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। खाराश्रोत पहुंचने पर डा. अग्रवाल ने … read more

बागेश्वर उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम ने की चुनावी सभा

अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण … read more

बंदरों की संख्या को सीमित करने को बंदरों का बन्ध्याकरण किया जाएः सीएस

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि बन्दरों और जंगली सुअरों के द्वारा प्रदेश में खेती को अत्यधिक नुकसान हो रहा … read more