Daily Archives: July 24, 2022

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पौधों की महत्ता के बारे में जागरूक किया।
रविवार को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं, यह सच किसी से छिपा नहीं है। वास्तव में यह धरती का गहना है और प्रकृति का शृंगार करते हैं। धरती पर हरियाली ही इन पेड़ों की देन है। मौसम, जलवायु, बारिश भी इन पेड़ों की देन है। सभा की प्रदेश महासचिव सीता पयाल ने कहा कि प्रकृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है। इसके चलते पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान, कुसुम जोशी, सीता नेगी, कमला नेगी, पुष्पा ध्यानी, राजेश्वरी चौहान, भूमा चौहान, रामरतन रतूड़ी, उत्तम सिंह असवाल, आलोक चंदोला आदि उपस्थित रहे।

महिलाएं मांगलिक कार्यों में पौधा रोपण की परंपरा को शुरू करें-कैबिनेट मंत्री अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रावण माह के हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महिलाओं को अपने घरों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे भी दिए गए। साथ … अधिक पढ़े …

सीएम धामी ने राज्य के विकास कार्यो की पीएम को दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये “विकल्प रहित संकल्प“ का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह … अधिक पढ़े …

स्पेशल टास्क फोर्स ने पेपर धांधली के मामले में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड राज्य में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा वर्ष 2021 में स्नातक स्तरीय परीक्षाऐं संचालित कराई गई थी। परीक्षा में राज्य के करीब 1.60 लाख युवाओं द्वारा बढ चढ कर भाग लिया गया था। परीक्षा परिणाम के बाद … अधिक पढ़े …

राज्य में कोरोना के 142 नए मरीज मिले

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 142 नए मरीज मिले और 38 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1140 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून … अधिक पढ़े …