Daily Archives: July 9, 2022

मूुख्यमंत्री ने बीज बम अभियान सप्ताह का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान की शुरूआत कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। समय के साथ जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगली जानवरों को जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें खर्चा भी बहुत कम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान जन भागीदारी से ही बड़ा अभियान बनता है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान तभी सफल होते हैं, जब उनमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन कर क्या दे सकते हैं, इस बारे में सबको गम्भीरता से सोचना होगा एवं इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। इकोलॉजी के संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार अनेक कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सामंजस्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा। 2025 तक उत्तराखण्ड को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभागों, संस्थानों एवं सामाजिक क्षेत्र से लोगों द्वारा प्रदेश हित में क्या किया जा सकता है, इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य के समग्र विकास के लिए विचारों की श्रृंखला ‘बोधिसत्व’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों के सुझाव लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीज बम अभियान को व्यापक स्तर तक ले जाना होगा।
इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’, बीज बम अभियान के संस्थापक द्वारिका सेमवाल, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी प्रशांत आर्य, कुलपति एस.जी.आर.आर यूनिवर्सिटी डॉ. यूएस. रावत, प्रो. एम.एस.पंवार, प्रो. एम.एस.एम. रावत, डॉ. अरविन्द दरमोड़ा, एम्स ऋषिकेष से डॉ. संतोष, सावित्री उनियाल एवं वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़े अधिकारी व इस अभियान से जुड़े लोग शामिल थे।

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी … अधिक पढ़े …

अभाविप ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, संगठन की गिनाई खूबियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश ने 74वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने विद्यार्थी संगठन के बारे में विस्तार से बताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 74वें स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महंत … अधिक पढ़े …

ढालवाला स्थित विद्यालय से दो छात्राओं का हुआ नवोदय विद्यालय के लिए चयन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढालवाला से दो छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। इनमें एक छात्रा का नाम आयत फातिमा तथा दूसरी का नाम मधु कुमारी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन … read more

भाजपा वीरभंद्र मंडल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आज वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में इंटर कॉलेज आईडीपीएल में पॉलीथिन उन्मूलन पर प्रधानाचार्य त्रिलोचन सिंह के सहयोग से विद्यालय के छात्र छात्राओं व मंडल में रहने वाले पार्टी पदाधिकारी, समाजसेवियों के साथ मिलकर वृहद पौधारोपण का … read more

राहत राशि की सभी किस्तें दे सरकारः टैक्सी संचालक

आज गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की बैठक हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि कोरोनाकाल में आर्थिक बदहाली से त्रस्त टैक्सी संचालकों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने लगातार छह … अधिक पढ़े …

उत्तराखण्ड 2025 में खेलों में भी बनेगा आदर्श राज्यः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड / 25 बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार भी सुने तथा उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढ़े …

मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की। मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर माह … read more