Daily Archives: April 17, 2022

कराटे ने बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा सीखने का मौकाः वित्त मंत्री

एक दिवसीय पांचवी ट्रेडिशनल शेतोकोई अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने किया। इस मौके पर कराटे प्रतिभागियों को उन्होंने खेल भावना का परिचय देते हुए अपना प्रदर्शन करने को कहा।

बैडमिंटन एकेडमी स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कराटे एक ऐसा खेल है जिसने महिलाओं खासकर बालिकाओं को आत्मरक्षा करने का तरीका सिखाया। इस विधा की बदौलत महिलाओं, बालिकाओं को हर जगह आवागमन में सहुलियत मिली है। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खेल भावना आती है। साथ ही प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता हैं।

उन्होंने सात राज्यों से आये खेल प्रतिभागियों को खेल भावना का परिचय देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कोच को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने भी कराटे खेल का प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सात राज्य (उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश) के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर केटेगरी के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।

इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पूर्व राज्यमंत्री अरुण कुमार सूद, पूर्व दर्जा धारी संदीप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत माधव अग्रवाल, योगाचार्य लक्ष्मी नारायण जोशी, वरिष्ठ खेल कोच डी पी रतूड़ी, अध्यक्ष टीएसकेआई उत्तराखंड सतीश जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, प्रज्ञा जोशी, सुरुचि, चिराग धमीजा, सिद्धार्थ, आशीष आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास में सहयोगी बनने की अपील की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डवासियो ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से उत्तराखण्ड के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होनें कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के … अधिक पढे़ …

ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय … read more

अंधेरे में गंगा नदी में दिखी दो राफ्टें, पुलिस ने की सीज

चेतावनी के बावजूद गंगा नदी में अंधेरे में राफ्ट चलाना दो संचालकों को भारी पड़ गया। मुनिकीरेती पुलिस ने दो राफ्ट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम नियम तोड़ने वाले … अधिक पढे़ …