Daily Archives: January 30, 2022

फुटबाल खेल रहे बच्चों के बीच धामी पहुंच गए अचानक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी आपाधापी के बीच कुमायूं दौरे से लौटते हुए देहरादून में बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फूटबाल खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछा और उनका हौसला बढ़ाया। इस बीच फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।
रविवार को मुख्यमंत्री कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के दौरे से शाम को देहरादून वापिस लौटे। इस बीच जीटीएस हेलिपेड़ के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चो को फूटबाल खेलता देखकर उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा दी। उन्होंने खेल मैदान में मौजूद युवाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होने पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की जानकारी देते उनका हौसला भी बढ़ाया। खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी व बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ भी की।

उत्तराखंड में आप के बिना नही बनेगी कोई सरकार-गौतम

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आप आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन सरकार बनाने की चाबी उनके हाथ में रहेगी। आप पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली के मॉडल को … अधिक पढ़े …

अबकी बार 60 पार करेगी भाजपा-मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा का 60 पार का नारा पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृपाल गौतम और उनके समर्थकों को … अधिक पढ़े …

एक छत के नीचे जुटे कांग्रेस के कार्यकर्ता, कार्यालय खोल प्रचार अभियान किया तेज

कांग्रेस ने ऋषिकेश नगर में चुनाव कार्यालय खोल प्रचार प्रसार की गति तेज कर दी है। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेसियों को एकजुट होकर लोगों को पक्ष में करने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रत्याायी जयेन्द्र रमोला ने … अधिक पढ़े …