Daily Archives: January 23, 2022

सोशल मीडिया का सही सदुपयोग कर के लोगो को कर रहे है लाभान्वित

जैसा कि आज के समय मे सोशियल मीडिया का प्रयोग करना हमारी दिनचर्या बन गयी है पर उसमे से कुछ बिरले लोग इसका सही सदुपयोग कर के लोगो के लिए लाभदायक बना रहे है। ऐसे ही मिसाल पेश की है योगेश जोशी जो मूलरूप से ग्राम अमस्यारी (गरुड़) जिला बागेश्वर तथा वर्तमान में हल्द्वानी में रहते है। इन्होंने 5 वर्ष पूर्व फेसबुक व व्हाट्सअप में ’कुमाउनी रिश्ते’ नाम से एक ग्रुप बनाया जिसका मुख्य उद्देश्य है निशुल्क रूप से विवाह हेतु जीवन साथी की तलाश करना है। क्योंकि आज समाज मे सबसे बड़ी समस्या है कि जब बच्चे विवाह के लायक हो जाते है तो अभिभावकों को रिश्ते तलाशने में बहुत सी परेशानी आती है।

पहले के समय तो रिश्तेदारी में ही आसानी से रिश्ते मिल जाते थे पर आज स्थिति कुछ अलग है तो इस कारण अभिभावकगण रिश्तों की तलाश के लिए मैरिज ब्यूरो, विवाह से जुड़ी वैबसाइडो या अन्य साधनों से रिश्ते ढूढते है जिस कारण उनका समय व धन खर्च होता है और कई बार ठगी के शिकार भी हो जाते है। इसी को ध्यान में रखकर योगेश जोशी ने फेसबुक व व्हाट्सअप में कुमाउनी रिश्ते नाम का ग्रुप बनाया जो कि वैवाहिक रिश्ते कराने में एक विशाल मंच का रूप ले रहा है तथा लोगो को घर बैठे आसानी से रिश्ते तलाशने में सहायता मिल रही है।
इस ग्रुप में अभी तक 23 हजार से अधिक लोग जुड़े है तथा 160 से अधिक वैवाहिक रिश्ते इस मंच द्वारा तय हो चुके है। वैवाहिक रिश्ते के अलावा इस ग्रुप में समय रहते लोगो को व्रत, पर्व, त्योहारों की जानकारी, जन्मकुंडली मिलान से संबधित विषय मे जानकारी, विवाह आदि शुभकर्मों में मुहूर्त का महत्व व आज लोगो द्वारा मुहूर्त की अनदेखी करना तथा विवाह में स्वागत द्वार पर रिबन काटने जैसी कुप्रथा का विरोध आदि विषयों पर अपने लेख द्वारा लोगो को जागरूक करने की कोशिश की है।

देश की आजादी में नेताजी के योगदान को भुलाया नही जा सकता-धामी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के महानायक क्रांतिकारी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि नेता जी को श्रद्धांजलि देने … अधिक पढ़े …

भाजपा ने रवाना किए एलईडी प्रचार वाहन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश में एकजुट हुए भाजपाई, रिकॉर्ड मतों से जीतने की बनाई रणनीति

विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के पक्ष में मत डालने की अपील … अधिक पढ़े …

चेहरे पर चेहरा बदलती रही भाजपा, कर दिया उत्तराखंड का विनाश-गौतम

उत्तराखंड युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गौतम नौटियाल ने प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को चौतरफा घेरते हुए कहा कि सरकार ने 5 साल में तीन मुख्यमंत्री देकर यह साबित कर दिया कि उसे विकास से … अधिक पढ़े …

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारिश और बढ़ती ठंड में भी किया प्रचार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी वर्षा के बीच विधानसभा ऋषिकेश के गुमानीवाला ग्राम सभा के भागीरथी कालोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में … अधिक पढ़े …

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं सुभाष चन्द्र बोस-मनीष डिमरी

क्रेजी फेडरेशन संस्था की ओर से आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को मुनिकीरेती … अधिक पढ़े …

भाजपा में 11 सीटों पर मंथन जारी, लेकिन निर्णय की नही हो पा रही स्थिति

भारतीय जनता पार्टी शेष रह गई 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा पाई है। दो दिन से पार्टी से रणनीतिकार इन सीटों पर प्रत्याशियों के मंथन में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक सुयोग्य … अधिक पढ़े …

कल से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे हरक सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को देहरादून लौट आए। वह सोमवार को कांग्रेस के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे। चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने की चर्चाओं की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज किया। कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे या … अधिक पढ़े …

कनक धनाई ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट करने की अपील की

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी कनक धनाई के आज रायवाला में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ एक बुजुर्ग के हाथो संपन्न हुआ। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सीमित लोगों ने उपस्थिति दर्शाकर कनक का स्वागत किया। इस … अधिक पढ़े …