Daily Archives: August 28, 2021

एक अनजान से खून का रिश्ता बना देता है रक्तदान: राजपाल खरोला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई वर्षों से रक्तदान कर रहे रक्त दाताओं का सम्मान समारोह रखा गया।

खरोला ने बताया की “ब्लड डोनर इन ऋषिकेश” ग्रुप के संस्थापक रोहित बिजलवाण द्वारा आज उनकी संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से आए रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने विभिन्न प्रदेशों से आए रक्त दाताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए 100 से अधिक रक्त दाताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया व 12 ऐसे रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया जो लंबे समय से रक्तदान कर रहे हैं।

खरोला ने कहा की रक्तदान जीवनदान है। समय-समय पर रक्तदान करना लोगों का जीवन ही नहीं बचाता बल्कि उन गरीब लोगों की मदद भी करता है जिनके पास जरूरत पड़ने पर रक्त खरीदने के लिए पैसा नहीं होते है, लिहाजा ऐसे गरीब लोगों के लिए रक्तदान शिविरों का लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिससे उन जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ साथ ऐसे लोगों की भी मदद होती है जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं कुछ रक्त दाताओं ने यह भी बताया कि कुछ बीमारियां ऐसी होती है जो गर्भ से मां के पेट से प्रारंभ होती है और जीवन के अंत तक बच्चे के साथ रहती है ऐसे हालातों में उन सब लोगों के लिए रक्तदान महादान अति आवश्यक हो जाता है। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य अखिलेश रांगड़, विकास सिलस्वाल, शैलेंद्र कोठारी, हेमंत भट्ट, आदित्य पांडे, सचिन भट्ट, राहुल नेगी, राहुल गुसाईं, आकाश तिवारी, हिमांशु सेमवाल, कपिल, संजीव रावत, कार्तिक, अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।

ऋषिकेश: उत्तर रेलवे सदस्य अधिवक्ता नेहा ने किया योग नगरी स्टेशन का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई

जेडयूआरसीसी उत्तर रेलवे की सदस्य अधिवक्ता नेहा नेगी ने आज योग नगरी स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही इसे सुधारने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन की कैन्टीन की स्थिति जानी। स्टेशन … अधिक पढ़ें

लोग मेरे खिलाफ कर रहे साज़िश, डरने वाला नहीं: जयेन्द्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कुछ समय से मेरे द्वारा किये जा रहे जन सेवा के कार्यों से कुछ राजनीतिक लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर मेरे विरूद्ध … अधिक पढ़ें

सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से … अधिक पढे़ …

सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर होगा सरकार का फोकस-धामी

समग्र विकास के लिए ‘सतत विकास लक्ष्य’ पर सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के अभियान पर चल रही है। इसके लिए … अधिक पढे़ …

हरक सिंह ने किया कोटद्वार के प्रभावित क्षेत्र का दौरा

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बाढ सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने आपदा से हुए लालढांग-चिलरखाल मार्ग पर हुए कटान का निरीक्षण जेसीबी मशीन में बैठकर किया। उन्होंने सुखरो नदी पर बने … अधिक पढे़ …

कोविड घोटाले में चिकित्सकों पर कार्रवाई से प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ नाराज

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने कोरोना जांच घोटाले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। न्यायिक जांच पूरी होने तक चिकित्सकों पर कार्रवाई न करने की भी मांग संघ ने की है। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव … अधिक पढे़ …