Daily Archives: August 27, 2021

हरिपुरकलां ग्राम सभा के मोतीचूर क्षेत्र में जंगली हाथी ने रौंदी फसल

मोतीचूर प्राइमरी स्कूल निकट स्थानीय निवासी सुरेश धामंदा ने बताया कि विगत कई वर्षों से जंगली हाथी उनके खेत में फसलों को चौपट करता आ रहा है। बीती रात भी जंगली हाथी उनके खेत मे घुसकर खड़ी हो चुकी धान की फसल को नुकसान पहुँचा कर निकल गया। पूर्व में जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार वन विभाग मोतीचूर रेंज अधिकारी को की है लेकिन कारवाई के नाम पर वन अधिकारी सिर्फ आश्वासनों का पुलिंदा ही थमाते रहे हैं।

स्थानीय निवासी एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथी की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बीती रात हाथी ने गांव में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया फसलों से होने वाली आर्थिक क्षति का आंकलन किया जा रहा है। डॉ राजे नेगी के अनुसार हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

रेड राइडर्स साइकिल क्लब ने नेत्रदान जागरूकता को लेकर आयोजित की कार्यशाला

रेड राइडर्स साइकिल क्लब के प्रयासों से अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान ऋषिकेश की नेत्रदान डिपार्टमेंट की डा. निती गुप्ता व उनकी टीम द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला … read more

पुलिस की पहल: निजी खर्चे से श्यामपुर फाटक पर भरे गड्ढे

ऋषिकेश पुलिस के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्यामपुर फाटक पर जाम के दृष्टिगत निजी व्यय पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गड्ढों को भरवाया गया। विगत कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्यामपुर फाटक पर भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण … अधिक पढ़ें

जाखन नदी पर बना ऋषिकेश से रानीपोखरी को जोड़ने वाला पुल टूटा

ऋषिकेश से रानीपोखरी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जाखन नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव में गिर गया। दोपहर करीब 12 बजे नदी में पानी का तेज बहाव था और यातायात उसके ऊपर से चल रहा था। … read more

स्कूलों में छात्राओं के लिए होगी पृथक शौचालय की व्यवस्था- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों से वर्चुअल संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश … अधिक पढे़ …

धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए किन 10 बिंदुओं पर लगी मुहर

विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संम्पन हुई। इस बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुहर लगी। पंतनगर विश्वविद्यालय को केन्द्रिय दर्जा देने के लिए प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जायेगा। इससे … अधिक पढे़ …

विपक्ष भी हुआ सीएम धामी का मुरीद, बतौर मुख्यमंत्री धमाकेदार रहा मानसून सत्र

उत्तराखण्ड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए धमाकेदार रहा। शुरुआत से अन्त तक मुख्यमंत्री ने जमकर बैटिंग की। उन्होंने न सिर्फ विपक्ष के हर वार को नाकाम किया बल्कि ऑन स्पॉट कई लोकप्रिय फैसले … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री से मिले सेन्ट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को विधानसभा में सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ए.वी.एस.एम. वीएस.एम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में संचार सुविधाओं एवं सड़कों के विकास से … अधिक पढे़ …

अनुराधा पौडवाल से राज्य के धार्मिक स्थलों को विश्व पटल में लाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पौडवाल से राज्य के पारम्परिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों एवं स्थलों का विश्व पटल पर लाने तथा इनके व्यापक प्रचार में सहयोग की … अधिक पढे़ …