Daily Archives: August 25, 2021

ऋषिकेशः गंगा का जलस्तर बढ़ने से खाली कराई बस्तियां, चंद्रभागा भी उफान पर

तीर्थनगरी में आफत की भारी वर्षा के बाद गंगा एवं चंद्रभागा नदियों का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए नदियों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस एवं नगर निगम’ की संयुक्त टीम ने मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान व चेतावनी एवं हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। गंगा का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने से गंगा एवं चंद्रभागा नदियों किनारे ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया।

जहां लोग झुग्गी झोपड़ियों एवं अन्य रूप से रहते हैं। किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो इसलिए ऐसे चिन्हित स्थानों पर मौके पर पहुंचकर टीम के द्वारा वहां रह रहे लोगों को बढ़ते जलस्तर से सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने भारी वर्षा को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।

उत्तराखंडः राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रीज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल … अधिक पढे़ …

नई शिक्षा नीति एजुकेशन सिस्टम को संस्कृति और आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ेगीः पुष्कर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारी एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी। इससे हमारी युवा पीढ़ी और छात्र छात्राओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति … अधिक पढे़ …

सीएम ने किया पवनदीप राजन को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया … अधिक पढे़ …