Daily Archives: August 23, 2021

नेत्रदान को प्रेरित करती अखियां एलबम का हुआ लोकार्पण

नेत्रदान के प्रति जागरूक करती गोविंद शाह की नई एलबम अंखिया का आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मेमोरी चौम्पियन प्रतीक यादव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

एलबम में अभिनय गोविंद शाह एवं स्वेता रतूड़ी ने किया है। एल्बम के निदेशक गोविंद ने बताया कि इस एलबम के माध्यम से नेत्रदान के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इसमें वीडियोग्राफी प्रीतम माता, डीओपी प्रियंक सक्सेना, सिनेमैटोग्राफी विनोद भारद्वाज ने की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा नेगी ने कहा कि कार्नियल ब्लाइंडनेस रोग से बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क तथा वृद्ध सभी प्रभावित हैं। आंखों की यह विकृति जन्मजात, संक्रमण रोग, चोट लगने, विटामिन की कमी तथा कुपोषण आदि के कारण होती है।

देश में हर वर्ष करीब दो लाख कार्निया प्रत्यारोपण की आवश्यकता है। प्रत्येक वर्ष 20 हजार मामले जुड़ जाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए निश्चित ही यह एलबम मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर अभिषेक कुमार, सचिन राजपूत, विक्की शर्मा, रितिक गुप्ता, अमित गुप्ता हिमांशु नेगी,नीरज कश्यप मौजूद थे।

एम्स में युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतियोगिता का पोस्टर लांच

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स, भारत के तत्वावधान में 6 से 10 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जैव चिकित्सा अनुसंधान प्रतियोगिता वार्षिक वैज्ञानिक कार्यक्रम का निदेशक एम्स प्रोफेसर रवि कांत ने … अधिक पढे़ …

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह योग्य प्रशासक … अधिक पढे़ …

कुमाऊं का बागेश्वर और गढ़वाल का रूद्रप्रयाग जिला पूर्ण वैक्सीनेशन में शामिलः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर में कोविड-19 वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बङा वैक्सीनैशन अभियान भारत में चल रहा है। उत्तराखण्ड में चार माह … अधिक पढे़ …