Daily Archives: August 19, 2021

ऋषिकेश: श्यामपुर में लगा वैक्सीनेशन कैंप का स्पीकर ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत को राणा फार्म हाउस, श्यामपुर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने वैक्सीनेशन कैंप का विधिवत निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संपूर्ण देहरादून जिले में ऋषिकेश विधानसभा में अधिकांश लोगों ने वैक्सीन लगवाई है इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय नागरिकों को बधाई दी

फार्म हाउस में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप पर बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने वैक्सीनेशन लगवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवाई

वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के प्रयासों से वैक्सीनेशन कैंप पर बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं l उन्होंने इसके लिए पूर्व मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने हर वर्ग को ध्यान रखते हुए संपूर्ण देश को वैक्सीन मुफ्त में दिलवाई है जिससे हर वर्ग को निशुल्क वैक्सीन मिल रही है lउन्होंने कहा कि उपेक्षित, वंचित, गरीब हर व्यक्ति वैक्सीनेशन से लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाने व हर व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर कहा है कि अभी कोरोना संक्रमण पूर्णत: समाप्त नहीं हुआ है इसलिए मास्क का प्रयोग अति आवश्यक है। कहा कि तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है इसके लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए ताकि हम तीसरी लहर का डटकर मुकाबला कर सके। इस अवसर पर वैक्सीन लगवाने आए सैकड़ों लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीना रांगड, प्रदीप धसमाना, रमन रांगड, प्रधान चमन पोखरियाल, प्रधान सोबन कैंतूरा, राहुल त्रिपाठी, गोपाल रावत, मनजीत राठौर, गोविंद सिंह रावत, हरीश रतूड़ी, विनीत रतूड़ी, वीरेंद्र रांगड, वीरेंद्र गुसाईं, अरविंद धसमाना आदि उपस्थित थे।

एम्स: राज्यभर से पहुंचे फिजिसियनो ने दी हेपेटाइटिस से जुड़ी जानकारियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत आयोजित कार्यशाला में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विभिन्न विभागों से जुड़े विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिसके माध्यम से उन्होंने कार्यशाला में शामिल हो रहे राज्य … अधिक पढ़ें

सनसनी: मोतीचूर चीला कॉरिडोर में मिला युवती का अधजला शव

थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत मोतीचूर चीला कोरिडोर पर बने फ्लाईओवर के नीचे एक युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि गुरूवार … अधिक पढ़ें

सदन चलाने और सार्थक बहस में सहयोग करे विपक्ष-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि आगामी 23 अगस्त से प्रारम्भ होने वाला विधानसभा सत्र अच्छे ढंग से संचालित हो, आम जनता से जुड़े मुद्दों … अधिक पढे़ …

माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से … अधिक पढे़ …

आसाम के स्पीकर ने राज्य विधानसभा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

असम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी ने आज अपने उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवासीय भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उत्तराखण्ड स्पीकर ने असम के स्पीकर का … अधिक पढे़ …

बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड के कैंसर रोगियों को मिलेगी बड़ी मदद

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड में टाटा कैंसर अस्पताल की स्थापना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। प्रमाणिक कार्यशैली में विश्वास करने वाले बलूनी उत्तराखंड को … अधिक पढे़ …

20 साल बाद टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अथक प्रयासों से आखिरकार 20 वर्ष बाद टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों को न्याय मिलना संभव हो पाया है। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित … अधिक पढे़ …

धरातल पर किसे मिल रहा राहत पैकेज बताए धामी सरकार-नेता प्रतिपक्ष

उत्तराखंड के चुनावी मौसम में सत्ता और विपक्ष में जुबानी जंग जारी है। सत्ता पक्ष जहां बड़े-बड़े पैकेज की घोषणा कर जनता को अपनी तरफ कर लुभाने का प्रयास कर रहा है। वहीं विपक्ष इन राहत पैकेजों पर सवाल खड़े … अधिक पढे़ …

59 सालों देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुली ऐतिहासिक गरतांग गली

भारत-तिब्बत व्यापार की गवाह रही उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियों का देश-विदेश के पर्यटक दीदार करने लगे हैं। गरतांग गली की सीढ़ियों का पुनर्निर्माण कार्य जुलाई माह में पूरा किया जा … अधिक पढे़ …