Daily Archives: August 17, 2021

ऋषिकेश पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का कांग्रेसियो ने किया विरोध

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली के ऋषिकेश आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में भारी विरोध किया।

खरोला ने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद रैली नाटक है। पूर्व में प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को आशीर्वाद देकर सत्तासीन किया, मगर लेकिन आज भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई अपने उच्च स्तर पर है बेरोजगारी कितनी ऊंचाई पर पहुंच गई है कि शायद अब रोजगार मिलने की आस ही लोगों ने छोड़ दी है।

खरोला ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने के बावजूद 4 साल में 3 मुख्यमंत्री बदलकर कुम्भ घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, फ्लाईओवर घोटाला, राशन घोटाला, बस खरीद घोटाला आदि पर पर्दा डालने का काम किया । वही उत्तराखंड भाजपा के कई प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर कई विधायकों पर इन चार सालो में दुष्कर्म के आरोप लग चुके है, सरकार की उदासीनता के कारण राज्य के बेरोजगार दर दर की ठोखरे खाने को मजबूर हो गए।
खरोला ने कहा कि राज्य में ना विकास का कोई एजेंडा है ना महिला सुरक्षा और न ही रोजगार देने का, भाजपा का एक ही एजेंडा रह गया है

खरोला ने तीन बार के ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर भी निशाना साधा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, पार्षद (मनीष शर्मा, राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, राधा रमोला, शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पवार, जगत सिंह नेगी) पुष्कर बंगवाल, वीरेंद्र सजवाण, विक्रम भंडारी, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, राजेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी, राजेंद्र गैरोला, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल प्रजापति, सोनू पांडे, राहुल पांडे, जयपाल सिंह, रेनू नेगी, सरोजिनी थपलियाल, राजेश गोयल, दीपक धमादां, अभिषेक शर्मा, अभिनव मलिक,सन्नी प्रजापति, अजय धीमान, लोकपाल कैंतुरा, राजू गुप्ता, जितेंद्र यादव, अजय यादव, अजय दास, सौरभ वर्मा, राकेश वर्मा, अमित सागर आदि मौजूद रहे ।

भाजपा की जनआर्शीवाद नहीं बल्कि उत्तराखण्ड की जनता के साथ छलावा रैली है: जयेन्द्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने भाजपा की जन आर्शीवाद रैली को उत्तराखण्ड के लोगों के साथ छलावा रैली बताया । कहा कि भाजपा को अपना भरपूर आर्शीवाद व प्रचंड बहुमत देने वाली उत्तराखण्ड की जनता आज … अधिक पढ़ें

जन आशीर्वाद यात्रा का ऋषिकेश में हुआ भव्य स्वागत, स्पीकर के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ता

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आशीर्वाद यात्रा के ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अजय भट्ट का जोरदार … अधिक पढ़ें

“वाह रे बचपन” पुस्तक में है संस्मरणों का सिलसिला

डा.अतुल शर्मा की कलम से… यह एक अभिनव प्रयोग है जो बचपन सहेजे हुए है _डा सुनील दत्त थपलियाल “कर्मठ” बचपन नाम सुनते ही कुछ पंक्तियों को गुनगुनाने का मन होता है — “कैसे भूलू बचपन की यादों को मैं … अधिक पढ़ें

मुख्यमंत्री ने किया निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिये एक नयी योजना अस्तित्व में आ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में निःशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना का शुभारम्भ करते हुए … अधिक पढे़ …

प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री को दी पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने तथा वासुकी ताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये लोकेशन के रूप में … अधिक पढे़ …

गुनियाल गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन, गुनियाल गांव में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के … अधिक पढे़ …

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाने के लिए धामी ने किया सम्पर्क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ … अधिक पढे़ …

इंद्रलोक होटल के मालिकों में रार, बड़े भाई ने छोटे भाई पर दर्ज कराया मुकदमा

क्षेत्रपाल डंग पुत्र स्वर्गीय टेकचंद डेग निवासी 12 कर्जन रोड डालनवाला थाना डालनवाला ने अपने छोटे भाई मोहनलाल डेग के खिलाफ जालसाज़ी व ठगी के गम्भीर आरोप लगाते हुए ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री धामी के गढ़ से परिवर्तन की गर्जना करेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति की काट और जवाबी प्रहार के लिए कमर कस रही है। कुमाऊं मंडल से युवा चेहरे को आगे करने के भाजपा के सियासी दांव का जवाब परिवर्तन यात्रा से दिया जाएगा। यात्रा में … अधिक पढे़ …