Daily Archives: August 14, 2021

2022 में जनता के सहयोग से कांग्रेस बनाएगी सरकार : खरोला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत आज ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में बूथ कांग्रेस कमेटी बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम संयोजक सतीश रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र रावत, ब्लॉक प्रभारी गोकुल रमोला, यूथ कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही व कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता गण कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
खरोला ने कहा की “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे उत्तराखंड राज्य में बूथ कांग्रेस कमेटी बनाने का कार्य जोरों पर है पूरे प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 15-20 लोगों को बूथ पर जिम्मेदारियां दी जा रही है जिससे आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों और वर्तमान में भाजपा की सरकार के द्वारा क्षेत्र की अनदेखी को जनता तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जनता स्वयं यह तय कर पाएगी कि किस सरकार का कार्यकाल बेहतरीन था।
खरोला ने कहा कि जिस तरीके से उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है और आज कोई भी एक ऐसा वादा नहीं है जो अभी तक पूरा हो पाया हो, सूबे की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है ।
खरोला ने कहा कि पूरे उत्तराखंड राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी नजर आती है जिससे ना तो युवा वर्ग खुश है और ना ही महिलाएं ही खुश है और राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचने के कारण आम आदमी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते काटते तंग आ चुका है इन तमाम बातों को लेकर बूथ कमेटी के सभी साथी जन-जन तक जाएंगे और आने वाले समय में कांग्रेस की पिछली सरकारों ने राज्य में क्या-क्या कार्य किए जाएंगे, उनको भी जनता को बताने का काम करेंगे।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का सितंबर माह में शुभारंभ

विधानसभा स्थित सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में सहकारिता मंत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुउद्देश्यी सहकारी समिति का कम्प्यूटराइजेशन सितबंर माह में … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर.आई.एम.सी ऑडिटोरियम, देहरादून में भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों, सेवा निवृत्त सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। जिन 47 लोगों को … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य व अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया। म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के सॉंग को भी रीलिज किया गया। मुख्यमंत्री … अधिक पढे़ …