Daily Archives: August 12, 2021

तीलू रौतेली पुरस्कार लौटाने और आशाओं के आंदोलन पर गर्मायी सियासत

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के पुरस्कार लौटाने व आशा कार्यकर्ताओं के अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन से सियासत गर्माई हुई है। सत्ता पर काबिज भाजपा जहां रूठों को मनाने में लगी हुई है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने मातृ शक्ति के अपमान का मुद्दा बनाकर सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उनका रोजगार छीना जा रहा है।

प्रीतम सिंह ने सरकार के टेक होम राशन के लिए ई-निविदा के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस इस ठेका प्रथा का विरोध करती है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में इस फैसले को लेकर आक्रोश है हम उनके साथ खडे हैं। हमारी दो बहनों ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गीता मौर्य और स्यामा देवी ने सम्मान लौटाए जाने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे मातृ शक्ति का अपमान बताया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह शक्ति के लिए महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। वहीं दूसरी तरफ टेक होम राशन को निजी फायदे के लिए ठेके प्रथा पर दे रही है। महिला सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र खुद ही सामने आ गया है। प्रीतम ने कहा मुख्यमंत्री ने महिलाओं के समूहों को निविदा प्रक्रिया रद्द किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन यह झूठ साबित हुआ है। कांग्रेस पार्टी टेक होम राशन के लिए इस ई-निविदा प्रक्रिया समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था बने रहने की मांग करती है।

वहीं आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर प्रीतम सिंह ने कहा आगामी विधानसभा सत्र में आशाओं के मुद्दे को सदन में जोर शोर से उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन आशाओं के साथ है। सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा सरकार आशाओं से बहुत सारे काम ले रही है, लेकिन तीन साल से केंद्र व राज्य सरकार ने उनके मासिक मानदेय में जरा सी भी बढ़ोतरी नहीं की है। 10 हजार रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की थी, पर इस पर भी अभी तक अमल नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों की भांति समस्त सुविधा व मानदेय देने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा आशाओं की अन्य मांगों स्वास्थ्य बीमा की परिधि में लाने, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर आशा के परिवार को 50 लाख का बीमा और बीमार होने पर 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना काल में घर-घर जाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहीं आशा कर्यकर्ता को सुरक्षा उपकरण और फ्रंटलाइन वर्कर की भांति सम्मान व मानदेय की मांगों को मानने के साथ 45 व 46 वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को राज्य सरकार को गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द लागू करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को घर जाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोक्यो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर का शिलान्यास एवं खानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने पीलीभीत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने पीलीभीत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए आश्वस्त किया है। केन्द्रीय मंत्री से अपनी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इसका अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने … अधिक पढे़ …

कोविड नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्ती

उत्तराखंड में लंबे समय बाद बच्चों के लिए खुले स्कूलों में उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोविड नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों … अधिक पढे़ …

नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार दिलाने की सरकार करेगी सिफारिश-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की … अधिक पढे़ …

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कौशिक ने बताया संगठन का कार्यक्रम

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 20-21 अगस्त को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यंहा नड्डा देहरादून व हरिद्वार जनपद के पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिनमें देहरादून के रायवाला में में सैनिकों के सम्मान व … अधिक पढे़ …

प्रधानमंत्री ने स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से देश के विभिन्न प्रान्तो से जुड़ी महिला स्वंय सहायता समूह के साथ मन की बात में आत्म निर्भर नारी शक्ति से सीधे संवाद कर उनके द्वारा चलाये जा रहे ग्रोथ … अधिक पढे़ …

ऋषिकेश: एम्स पहुंची राज्यपाल, वर्ल्ड क्लास सिम्युलेशन लैब का किया निरीक्षण

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने एम्स, ऋषिकेश का दौरा किया। निजी विजिट पर एम्स पहुंची राज्यपाल ने इस दौरान संस्थान के मेडिकल एजुकेशन विभाग में स्थापित वर्ल्ड क्लास सिम्युलेशन लैब का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संस्थान के विशेषज्ञों से लैब की … अधिक पढ़ें

ऋषिकेश: घनसाली की महिला त्रिवेणी घाट में डूबी, ससुरालियों से थी परेशान

कोतवाली पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय मंजू पत्नी दीपक पंवार निवासी बगर, मालगांव, हिंदाव पट्टी, घनसाली लापता चल रही थी। जिसकी गुमशुदगी घनसाली थाने में दर्ज है। घनसाली से ऋषिकेश पहुंच गई। बीते रोज शाम महिला ने त्रिवेणीघाट पर गंगा … अधिक पढ़ें