Daily Archives: August 10, 2021

ऋषिकेश: चेन स्नेचरो से डटकर मुकाबला करने वाली सोनी भट्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंशा देवी क्षेत्र में दो दिन पूर्व बदमाशों द्वारा महिला के साथ लूट करने के प्रयास को विफल करने वाली महिला सोनी भट्ट सहित उम्मेदसिंह नेगी व पीयूष भट्ट को उनके घर पर पहुँच कर शॉल भेटंकर कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हथियारबंद बदमाशों से खुद को बचाने वाली महिला सोनी भट्ट ने बहुत ही साहस और निडरता का परिचय दिया जिसके लिए हम उनकों सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं साथ ही उनके इस साहस भरें कदम से अन्य महिलाओं ने भी जागरूकता और हिम्मत आएगी हम सोनी भट्ट व उनके साथ मे उम्मेद सिंह नेगी, पीयूष भट्ट तीनों लोगों के जज्बे को सलाम करते है कि उन्होंने अपराधियों के द्वारा की जाने वाली बड़ी घटना को रोकने का प्रयास किया और अपराधियों को वारदात स्थल से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा । हर सामाजिक संस्था व जनप्रतिनिधियों को ऐसे लोगों को सम्मानित करना चाहिये ताकि एक संदेश आम जन तक जाये और अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों की प्रेरणा मिले ।

सोनी भट्ट ने कहा कि हम आये दिन चैन स्नैचिंग की घटना सुनते आते है परंतु हमारे क्षेत्र में यह घटना पहली बार हुई कि अपराधी हथियारबंद होकर आए थे जिन्होंने मेरे गले की चेन छीनने का प्रयास किया परंतु मैने भी हिम्मत कर उनका विरोध किया जिससे अन्य लोग भी आये और अपराधी हवा में फ़ायर करके भाग निकले, मैं सभी महिलाओं से अपील करूँगी कि सभी लोग महिलाओं को कमजोर समझकर उनपर हमला करते हैं परन्तु हमें कमज़ोर नहीं पड़ना है हमें हिम्मत करनी है ताकि बदमाशों की हिम्मत ना हो कि वह किसी भी महिला पर हमला करने का प्रयास करे ।

मंशा देवी महिला जन कल्याण समिति अध्यक्ष उषा भंडारी ने कांग्रेस के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और भविष में भी मंशा देवी क्षेत्र की समस्याओं के लिये मदद करने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने बताया कि हम जल्द ही मंशा देवी क्षेत्र में पुलिस गस्त को बढ़ाने के लिये उच्चाधिकारियों से मिलेंगे ।

सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, राष्ट्रपति पुरूष्कृत कुसुमलता शर्मा, मंशा देवी महिला जन कल्याण समिति अध्यक्ष उषा भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गौनियाल, प्रधान सिलसुकोटा नवीन देशवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीर सिंह नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गोनियाल, सतीश कौशिक, मानसिंह राणा, जगदीश थपलियाल, देवेंद्र बेलवाल, मनोरम भट्ट, विजया भट्ट, बसंती बिष्ट, विमला देवी, गणेश भट्ट, कादम्बरी भट्ट, उम्मेद सिंह भण्डारी, शिव प्रसाद भट्ट, राजेन्द्र भट्ट उपस्थित रहे ।

18 अगस्त को ऋषिकेश में आंदोलन की भूमिका गढ़ेंगे परिवहन व्यवसायी

ऋषिकेश में उत्तराखंड परिवहन महासंघ की बैठक हुई। महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि सरकार द्वारा चालक, परिचालक एवं क्लीनरों के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 6 माह के लिए 12 हजार स्वीकृत किए हैं। इसके लिए … अधिक पढ़ें

ऋषिकेश: चेन स्नेचिंग के असफल मामले में चार गिरफ्तार, एक फरार

मनसा देवी क्षेत्र में महिला से चेन लूट के असफल प्रयास में पुलिसने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बदमाश फरार होने में सफल रहा है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि छह दिन पूर्व गुरूवार की … अधिक पढ़ें

महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती दी जाएगी-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती दी जाएगी। समूहों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि मांग आधारित उत्पादन किया जाए। कोशिश की जाएगी कि समूहों … अधिक पढ़े …

बजट में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के प्रयास और तेज करे-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, आय के संसाधनों को बढ़ाने, राजस्व हानि रोकने के प्रयासों के साथ ही बजट के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है। राज्य … अधिक पढ़े …

वित्त पोषित विभिन्न परियोजनाओं की मुख् सचिव ने की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस सन्धु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज प्रबंधन, ठोस एवं तरल वेस्ट मैनेजमेंट, ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट, सैनिटेशन इत्यादि से सम्बन्धित जल जीवन मिशन ग्रामीण और शहरी, अमृत … अधिक पढ़े …

जल जीवन मिशन की योजनाओं की डीपीआर अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि बरसाती जल स्रोत द्वारा टैंक के माध्यम से जल संग्रह कर पेयजल हेतु उपयोग किया जाय। पेयजल मंत्री ने कहा जल … अधिक पढ़े …

डाॅ आर राजेश कुमार ने लिया स्मार्ट सिटी कन्ट्रोल रूम का जायजा, तीसरी आँख के कड़े पहरे में देहरादून

देहरादून के जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डॉ आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के कन्ट्रोल रूम सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क में स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कन्ट्रोलरूम … अधिक पढ़े …

प्रीतम बोले-भाजपा सरकार ने किया आशाओं को निराश

उत्तराखंड में आशाओं का आंदोलन अब राजनीति रंग में रंगता जा रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी खुलकर आशाओं के समर्थन में आ खड़ी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कांग्रेस आशाओं को उनका हक दिला कर रहेगी। आपको … अधिक पढ़े …