Daily Archives: August 9, 2021

चिंता का विषय: प्रदेश में कोविड-19 का बढ़ता R- नॉट काउंट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने देश में आम नागरिकों की लापरवाही के चलते बढ़ते आर. नॉट काउंट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेताया कि लोगों ने सरकार द्वारा कोविड से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइंस का शब्दश: पालन नहीं किया और गैरजिम्मेदाराना हरकतें जारी रखीं तो देश कभी को कोरोना वायरस से मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि कोविड पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए अनिवार्य वैक्सीनेशन के साथ ही जनसामान्य का कोविड से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है।
निदेशक एम्स प्रोफेसर रवि कांत ने चेताया कि यदि हम लोगों का रवैया इसी तरह का रहा, तो कोरोना की तीसरी लहर आते देर नहीं लगेगी, जो अपने साथ बड़ी तबाही ला सकती है, जिससे हम सबको जन-धन की बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है।
लिहाजा उनका सुझाव है कि आने वाली विभीषिका को रोकने के लिए हम सभी को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा, यह नियम हैं अच्छे से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ को साबुन से धोना या सेनिटाइजर का उपयोग करना और अपना क्रम आने पर कोरोना का टीका आवश्य लेना।

इन सबके साथ साथ ही हमें सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से बचना चाहिए और अन्य लोगों को भी इस तरह के आयोजन करने व उसमें भागीदारी करने से बचने की सलाह देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इन सभी जरुरी बातों को दूसरे लोगों और अपने परिवार और अपने मित्रों तक भी फैलाएं व उन्हें जागरुक करें।
क्या है R- नॉट काउंट ?- R-नॉट काउंट यह दर्शाता है कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति कितने व्यक्तियों को कोरोना फैला रहा है और इससे यह भी पता चलता है, कि कोरोना वायरस समाज में कितनी तेजी से फैल रहे हैं। लिहाजा कोरोना के फैलाव को नियंत्रित रखने एवं इस महामारी का अंत करने के लिए यह संख्या एक से कम होनी चाहिए।
क्या हैं R-नॉट काउंट को कम कर के लिए दो महत्वपूर्ण कारक –
1. ऐसे व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि जिनके शरीर में कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधी क्षमता (एंटीबॉडी) विकसित हो चुकी है। प्रतिरोधक क्षमता (एंटीबॉडी) कोरोना संक्रमण सही होने या टीकाकरण से विकसित होती है।
2. आम नागरिकों द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव के नियमों का शब्दश: पालन करने से।
मिशीगन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार भारत के 8 राज्यों में आर.नॉट काउंट 1 से ऊपर चला गया है, यह राज्य हैं मिजोरम (1.56), मेघालय (1.27), सिक्किम (1.26), मणिपुर (1.08), केरल (1.2), दिल्ली (1.01), उत्तराखंड (1.17) व हिमाचल प्रदेश। इन राज्यों में हमारा प्रदेश उत्तराखंड भी सम्मिलित है, जो कि हम सबके लिए चिंता का विषय है।
क्या हैं उत्तराखंड में और R-नॉट काउंट बढ़ने के मुख्य कारण- उत्तराखंड में देश के लगभग सभी प्रांतों से ही नहीं बल्कि दुनियाभर के अलग-अलग देशों से भी सैलानी घूमने के लिए आते हैं, इनमें कई सैलानी भ्रमण के लिए और श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा- अर्चना, ध्यान योग की तालीम लेने और छुट्टियां बिताने आते हैं, जिनमें से अधिकांश लोग इन तमाम गतिविधियों के दौरान कोरोना से बचाव के मानकों व उपायों को नहीं अपनाते हैं, जिससे संक्रमण लगातार फैल रहा है। लोगों के राज्य में आवागमन की गतिविधियां लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद से काफी बढ़ गई हैं,जिससे कोविड संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है और यही वजह है कि उत्तराखंड का R. नॉट काउंट भी बढ़ गया है। लिहाजा यदि हम कोरोना के नियमों का पालन व जरुरी सावधानियां बरतते हैं तभी हम लगातार बढ़ते आर. नॉटकाउंट को यहीं रोक सकते हैं व कोविड महामारी से जल्दी ही मुक्ति पा सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर आर. नॉट काउट 1 का अर्थ है कि जितने लोग संक्रमित हैं उतने ही लोगों को संक्रमित करेंगे। जबकि आर. नॉट काउंट 1.2 का अर्थ है कि 100 संक्रमित लोग अन्य 120 लोगों को संक्रमित करेंगे। जबकि .9 का आसय है कि 100 व्यक्ति 90 लोगों व .8 का अर्थ है कि 100 लोग 80 लोगों को संक्रमित करेंगे।

ऋषिकेश: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में ग्राम खदरी खड़क माफ के शीर्ष वरीयता प्राप्त छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। पूर्व प्रधान सुनीता रावत के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सुहानी रयाल 93.4%, … अधिक पढ़ें

आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षय पात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के … अधिक पढ़े …

हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम टाऊन हॉल देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के प्रांतीय सम्मेलन तथा श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री … अधिक पढ़े …

9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,509 करोड़ रूपए की पीएम किसान सम्मान राशि हस्तांतरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9,75,46,378 किसान परिवारों के खातों में 1,95,09,27,56,000 रूपए सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किये। इनमें उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसानों के खाते में … अधिक पढ़े …

राज्य की बड़ी योजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) के तहत ऋषिकेश-कर्णप्रयाग न्यू रेलवे लाइन, देवबंद रुड़की न्यू रेल लाइन विष्णुगाड-तपोवन जल विद्युत परियोजना, विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना एवं टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट के प्रगति की … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका आयोजन कांग्रेस भवन से घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए वापस कांग्रेस भवन तक किया गया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने यात्रा की अगुआई की। तिरंगा यात्रा में युवा … अधिक पढ़े …

जब सीएम हो साथ तो बन जाये हर बात कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में ‘‘जब सीएम हो साथ तो बन जाए हर बात’’ कार्यक्रम के तहत जनपद उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों से वर्चुवली संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे जीवन में … अधिक पढ़े …