Daily Archives: August 3, 2021

ऋषिकेश विधानसभा: 7 करोड़ 18 लाख रुपये से सड़कों की सुधरेगी दशा

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के अंतर्गत लगभग 7 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से हरिपुर कला, श्यामपुर, गुमानीवाला एवं भट्टोंवाला में आंतरिक सड़क मार्गो के निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होंगे।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज इस संबंध में जानकारी दी और प्रदेश सरकार एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधान सभा अध्यक्ष ने बताया है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर कला में 4.85 किलोमीटर क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण के लिए 217.40 लाख रुपए, ग्राम सभा श्यामपुर के भट्टा कॉलोनी वार्ड संख्या 9 एवं 10 में 2.210किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 151.47 लाख रुपए, गुमानीवाला में कैनाल रोड वार्ड संख्या 3 की गली नंबर 8 में 2.045 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 135.92 लाख एवं भट्टोंवाला के वार्ड नंबर 3 व 7 में 3.660 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 213.17 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाना है।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सभी सड़क मार्गों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी एवं शीघ्र ही सड़क मार्गों का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होगा। उन्‍होंने कहा कि गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि वह लंबे समय से प्रयासरत थे परिणाम स्वरूप सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कें विकास का आईना होती हैं। सड़क का निर्माण होने से लोग मूलभूत सुविधाओं से जुड़ जाएंगे।

विश्व स्तनपान दिवस: संपूर्ण समाज के एक स्वस्थ भविष्य की स्थापना करता है स्तनपान

अ​खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह विधिवत शुरू हो गया। जिसके तहत हेल्थ टॉक के माध्यम से महिलाओं को बच्चे को स्तनपान कराने के नफा-नुकसान व महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपने संदेश … अधिक पढ़ें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुईं भर्तियों की शासन ने बिठाई जांच

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुईं भर्तियों की शासन ने जांच बैठा दी है। शासन ने कुलसचिव से बिंदुवार सभी भर्तियों पर रिपोर्ट तलब की है। अपर सचिव राजेंद्र सिंह की ओर से कुलसचिव को भेजे गए आदेश में पिछले वर्षों … अधिक पढ़े …

प्री पीएचडी इसी सत्र से शुरु कर रहा श्रीदेव सुमन विवि

श्रीदेव सुमन विवि इसी सत्र से पहली बार प्री पीएचडी शुरू करने जा रहा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होते ही अक्तूबर-नवंबर तक प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। 15 विषयों में प्री पीएचडी के लिए 70 सीटें निर्धारित की गई हैं। … अधिक पढ़े …

सीबीएसई ने चार स्कूलों का 10वीं का रिजल्ट रोका

लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। लेकिन देहरादून रीजन के चार स्कूलों को बोर्ड रिजल्ट के लिए अभी भी इंतजार करना होगा। दरअसल, सीबीएसई बोर्ड के पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड करने … अधिक पढ़े …

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मनाने का फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा … अधिक पढ़े …

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का ऋषिकेश में मंथन शिविर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर का शुभारंभ ऋषिकेश में हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक व जिले के पदाधिकारियों से … अधिक पढ़े …