Daily Archives: July 6, 2021

वीरभद्र मंडल ऋषिकेश ने जनसंघ संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

वीरभद्र मंडल द्वारा जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर डा. मुखर्जी के बलिदान को याद किया गया।

मीरा नगर वार्ड नंबर 30 की पार्षद और शक्ति केंद्र की संयोजक सुंदरी कंडवाल ने बताया कि प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा एक नए भारत की न्यू डालने के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद किया गया। डॉक्टर मुखर्जी के विचारों को गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाना चाहते हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ता पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बूथ अध्यक्ष मायाघले, संगीता कुकरेती, मीरा सिंह, अमित सहाय, विनोद मिश्रा, जगदंबा प्रसाद सेमवाल, निर्मला उनियाल, सुरेंद्र कुमार, बीएन तिवारी, रमेश चंद शर्मा, ओम राज गुप्ता, प्रमिला त्रिवेदी, मुन्नी देवी, करण सिंह आदि ने अपने-अपने बूथों में डा. मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पीसीएस पदाधिकारियों ने सीएम को अपनी समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों … अधिक पढ़े …

सीएम से मिले चार धाम तीर्थ पुरोहित, देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की

चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करते हुए पूर्व की स्थिति को बहाल करने की मांग की है। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांन्त कोठियाल के नेतृत्व मंे उत्तराखंण्ड के … अधिक पढ़े …

जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजपुर रोड स्थित मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः पैरोल लेकर घर आया कैदी, वापस जाने को तैयार नहीं, पुलिस ने पकड़ा

जिला कारागार टिहरी से आया एक कैदी पैरोल का समय पूरा होने के बाद भी वापस जेल नहीं गया। इसकी सूचना जेल प्रशासन ने पुलिस प्रशासन व संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया … अधिक पढ़े …

जगमीत सिंह को लायंस क्लब डिवाइन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की नई कार्यकारिणी में जगमीत सिंह अध्यक्ष बनाए गए है। इसके साथ ही सत्र 2020-21 में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने रायवाला स्थित एक रिसोर्ट … अधिक पढ़े …

मैंने कोई जुर्म नहीं किया, भाजपा नेता के साथ किसी भी स्तर पर डिबेट को हूं तैयारः दीपक जाटव

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रेलवे रोड कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता दीपक जाटव पर दर्ज किये गए झूठे मुकदमें के विरोध में सभी ने एक सुर में इस घटना की निन्दा की तथा … अधिक पढ़े …

व्यापार जगतः …तो जूता प्रकरण में नहीं हुआ समाजसेवी रवि जैन का निष्कासन, नगर के ही एक व्यापारी ने फैलाई अफवाह

ऋषिकेश का व्यापार जगत एक बार पुनः सुर्खियों में है, सुखिर्यों की वजह यह है कि समाजसेवी रवि जैन की छवि को भूमिल करने का भरसक प्रयास किया गया, मीडिया में नगर के ही एक व्यापारी ने गलत तथ्य रखते … अधिक पढ़े …