Daily Archives: June 10, 2021

स्पीकर के ओएसडी को पितृशोक

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल के ओएसडी ताजेंद्र सिंह नेगी को पितृशोक हुआ है। उनके पिता सुंदर सिंह नेगी ने आज अंतिम सांसे लीं। उनके निधन पर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने सुंदर सिंह नेगी के निधन पर शोक प्रकट किया और इसे अपूर्ण क्षति बताया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त विधानसभा परिवार एवं ऋषिकेश विधानसभा दुखी परिजनों के साथ खड़ी है स श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर अपने श्री चरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान देें। स्पीकर ने आज अपने क्षेत्र में होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित किया है।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चैधरी, प्रधान सागर गिरी, प्रधान राजेश व्यास, चमन पोखरियाल विपीन पंथ, पवन पोखरियाल, रविंद्र राणा, शिव कुमार गौतम, रमेश चंद शर्मा, राजेश थपलियाल, भारत चैहान, महावीर बुटोला, अनिल रयाल, मुकेश रखाव, प्रमोद रयाल, शेखर चंद्र पांडे, सुरेंद्र आर्य, दीपक नेगी आदि उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय शायर अमान हैदर जैदी को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से अवाॅर्ड

भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय शायर अमान हैदर जैदी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन से अवाॅर्ड मिला है। यह आवाॅर्ड कोरोनो काल में दुबई में भारतीय मूल के पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया गया। अमान हैदर जैदी मूल … अधिक पढ़े …

देवस्थानम बोर्ड पर पुर्नविचार के सीएम के आश्वासन का हुआ क्या?

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बनें तीरथ सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों को भरोसा दिया था कि सरकार देवस्थानम बोर्ड पर पुर्नविचार करेगी। मगर, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस पर चारधाम तीर्थ पुरोहित हक … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः स्पीकर के कैंप कार्यालय घेरने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका, 10 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन और उनके क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करने जा रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों को पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर पूर्व ही रोक दिया। बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने आंदोलनकारियों को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर … अधिक पढ़े …