Daily Archives: September 11, 2020

तीर्थनगरी में कंगना के समर्थन में जुटी महिलाएं, मेयर अनिता बोली कंगना का अपमान नहीं सहेंगे

कंगना के अपमान को समस्त नारी जगत का अपमान बताकर तीर्थनगरी में महिलाओं ने शिवसेना के खिलाफ नारेबाजी की। मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेणी घाट चैराहे पर कंगना को अपना समर्थन दिया। मेयर अनिता ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल की नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है। कंगना ने सुशांत की सदिंग्ध मौत और ड्रग्स को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने इस तरह की कायराना हरकत की है। इस घटना से पूरे देश की मातृशक्ति खुद को अपमानित महसूस कर रही है।

कांग्रेस पार्टी जो महिला के अधिकारों और सुरक्षा की दुहाई देती है वह पूरे मामले को लेकर चुप है। जिससे साफ है कि बॉलीवुड की जानी-मानी नायिका कंगना के साथ हुई नाइंसाफी के बावजूद उसका समर्थन उद्धव सरकार को है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में तीर्थ नगरी की महिलाओं द्वारा उद्वव सरकार को अपना आक्रोश जताया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पार्षद अनिता रैना, पार्षद लक्ष्मी रावत, कमलेश जैन, कमला गुनसोला, नेहा नेगी, रजनी बिष्ट, अंजलि, कंचन, शिवानी, प्रिया, रिशु, रिया, विरिंदा, संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, सुनील उनियाल, कपिल गुप्ता, राजपाल ठाकुर, अनिकेत गुप्ता, रंजन अंथवाल, गौरव कैंथोला, सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

डोईवाला मर्डर केसः संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती थी मृतका, तंग आकर कर दी हत्या

डोईवाला में रिटायर प्रोफेसर महिला की हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है। रिटायर महिला की हत्या उसके ही पड़ोसी व फुटवियर की दुकान चलाने वाले तनुज असवाल पुत्र मेहरबार सिंह ने की। आरोपी ने अरेस्ट होने के बाद बताया … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश, सेना का सम्मान देना यहां के निवासियों की परंपराः सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से एयर मार्शल राजेश कुमार एवीएसएम वीएम एडीसी एओसी-इन-सी, सेंट्रल एयर कमांड आईएएफ ने मुलाकात की। उन्होंने सामरिक महत्व के दृष्टिगत उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में एयर फोर्स की गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु एयर डिफेन्स राडार … read more

चैखंबा मेडिकोज व स्टार क्लब ने कैंप लगाकर दी स्वास्थ्य सेवाएं

विकास खंड कल्जीखाल के मानियारस्यूं पट्टी स्थित घण्डियाल बाजार में चैखम्बा मेडिकॉज व स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस डी जोशी एक सौ पचास से अधिक मरीजों का … अधिक पढ़े …

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारत को मिलेगी नई दिशाः पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 21 वीं सदी में स्कूली शिक्षा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में दुनिया का हर क्षेत्र बदल गया, हर व्यवस्था बदल गई। अब हमें … read more