Daily Archives: July 20, 2020

उत्तराखंड में फटा कोरोना बम, रिकॉर्ड 239 पॉजिटिव मामले आए सामने, 4500 पार पहुँचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों ने आज रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज प्रदेश में अब तक के सबसे ज्यादा 239 पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 4500 पार पहुंच गया है। बता दें कि आज 35 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1311 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 150 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, देहरादून में 58 ( 21 प्राइवेट लैब), अल्मोड़ा और चमोली में एक -एक, नैनीताल में सात, पौड़ी में चार, ऊधमसिंह नगर में 13(एक प्राइवेट लैब) और उत्तरकाशी में पांच मामले सामने आए हैं।

बता दें कि अब तक प्रदेश में 3116 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अब तक 52 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 69.1 फीसदी है और डबलिंग रेट 22.37 दिन है।

टेस्टिंग और सेंपलिंग को बढ़ाने के लिए डीएम प्राइवेट लैब का भी करें उपयोगः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर पिछले दिनों में कोविड-19 के दृष्टिगत सर्विलांस और सेंपलिंग में काफी बढोतरी हुई है। राज्य के सभी जनपदों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के जरिए हर घर जाकर सर्विलांस किया जा रहा है। … read more

प्रधानमंत्री ने सीएम त्रिवेन्द्र को फोन कर जाना सैनिकों का हाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से फोन पर बात कर राज्य में कोरोना पाजिटिव पाए गए सैनिकों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमित हुए सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि … read more

15 मिनट का समय निकालें और जमे पानी को हटाएंः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गमलों, नालियों आदि को चेक किया कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं हो रखा है। जिन गमलों में पानी था, उन्हें खाली किया। मुख्यमंत्री ने … read more