Monthly Archives: December 2018

इस वर्ष की आखिरी कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड सरकार की इस साल की आखरी कैबिनेट में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग से सम्बन्धित व्यवस्थाधिकारी और व्यस्थापक पदों की सेवा नियमावली में संशोधन किया गया है। गन्ने के समर्थन मूल्य में बदलाव किया गया है। 3 राज्यों की हार का असर उत्तराखंड सरकार पर भी नजर आया। कैबिनेट ने किसानों को ध्यान में रखते हुए गन्ने की अगेती फसल के लिए 327 अगेती और सामान्य प्रजाति में 317 रु प्रति कुन्तल निर्धारित की गयी है।
उत्तराखंड भवन निर्माण एवम आवास विकास उपविधि विनियम के मानकों में संशोधन, किया गया। भवन निर्माण नीति में संशोधन, पहाड़ो ओर मैदान के बीच वाले भाग में फुट हिल नीति बनेगी, प्राधिकरणों को इसमे कार्य करने के लिए कहा गया है, देहरादून नैनीताल अल्मोड़ा पौड़ी टिहरी चंपावत जिलो में प्राधिकरण काम करेंगे, फुट हिल में भवनों की ऊंचाई 21 मीटर से ज्यादा नही होगी, सड़क को चैड़ाई 9 मीटर घटाकर 6.75 मीटर निर्धारित की गयी।

आवासीय क्षेत्र में एकल आवासीय एवं व्यवसायिक भवन के लिए वन टाईम सेटलमेंट की व्यवस्था की गयी। कम्पाउन्डिग फीस में छूट दी गयी है। उत्तराखण्ड भवन निर्माण एवं विकास उपविधि विनियम 2011 के मानक में संशोधन। नगर निगम अधिनियम 1965 की धारा 135 ओर 136 में किया गया बदलाव, करते हुए वित्तीय अधिकार में बढ़ोत्तरी की गयी। नगर आयुक्त को 50 हजार से 10 लाख का वित्तीय अधिकार दिए गए। मेयर को 1 लाख से 12 लाख का वित्तीय अधिकार देनेे पर भी सहमती बनी। 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले मेयर को 12 लाख एवं 5 लाख कम जनसंख्या से कम वाले नगर निगम वाले मेयर को 6 लाख का वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया। साथ ही कार्यसमिति को 25 लाख एवं बोर्ड को असिमित वित्तीय अधिकार दिया गया।
उत्तराखंड पुलिस के इन्सपेक्टर सब इन्सपेक्टर के 33 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे, इसमेंं आर्म्ड फोर्स को भी शामिल किया गया। वेतन निर्धारण विसंगति दूर की गयी। सीधी भर्ती और पदोन्नति के 4600 ग्रेड-पे के अन्तर को दूर किया गया। इससे लगभग ढेड़ लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे।

मन की बात पीएम की, दिल जीत गए सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के द्वार जाना होगा न कि जनता को सरकार के पास आना पड़े। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को दूरदराज … मुख्यमंत्री, मन की बात, मोदी केयर

राज्य की पहली पैनिक बटन बस अप्रैल से दौड़ेगी

उत्तराखंड की पहली पैनिक बटन बस माह अप्रैल से राजधानी देहरादून में चलने लगेगी। परिवहन विभाग ने बीती नौ सितंबर को देहरादून से मसूरी के बीच इलेक्ट्रिक बस का एक माह का ट्रायल सफल रहा था। इसके बाद विभाग ने … read more

स्वामी नित्यानंद ने राजनीति में शुचिता बनाए रखीः त्रिवेन्द्र

राजनीति के क्षेत्र में शुचिता के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को गुरूवार को नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. नित्यानन्द स्वामी के 90वीं जयन्ती के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ … read more

प्रदेश के स्कूलों में लागू होगा फीस एक्टः पांडेय

राज्य सरकार प्रदेश में जल्द क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के बाद अब फीस एक्ट लागू करने जा रही है। इससे निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। यह बात शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने तीर्थनगरी आगमन के दौरान कही। शिक्षा … read more

शर्मनाकः चाकू की नोंक पर किया सामूहिक दुष्कर्म

शाम को टहलने के लिए निकली स्नातक की एक छात्रा के साथ कर्णप्रयाग में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी नगर पालिका … read more

हरिद्वार पहला क्षेत्र जिसकी सभी पंचायतें वाई फाईः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार की 700 से अधिक सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक गांव डिजिटल विलेज बनाया … read more

पूर्व पीएम अटल बिहारी के जन्मदिवस पर प्रदेश में शुरू हुई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना

उत्तराखण्ड राज्य के निर्माता भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ का शुभारम्भ किया। इस योजना के लागू होने से उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां … read more

14 भाजपा नेताओं को मिला दायित्व, जानिए किसे क्या मिला….

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की गई है। इसी क्रम मंे मोहन प्रसाद थपलियाल को अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति, केदार जोशी को अध्यक्ष कुमाऊ मण्डल … read more

सीएम के जन्मदिन पर कर्मण्येवाधिकारस्ते त्रिवेन्द्र एक परिवर्तनकारी नेतृत्व पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिन पर गुरूवार को सुभाष रोड स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शोद्यार्थी अनूप कुमार की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के जीवन चरित्र व कार्यकलापों पर आधारित पुस्तक ‘‘कर्मण्येवाधिकारस्ते त्रिवेन्द्र एक परिवर्तनकारी नेतृत्व’’ का … read more