Monthly Archives: August 2015

मुख्यमंत्री ने किया 1719.60 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास

देश को आजादी दिलाने में जिन वीर सपूतो ने अपने प्राण न्यौछावर किये थे, उसमें देघाट क्षेत्र के शहीदो ने भी आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देकर अमूल्य योगदान दिया था। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को जनपद अल्मोड़ा के देघाट में देघाट शहीद दिवस के अवसर पर शहीदो को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजली देते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ-साथ शहीदो की भूमि भी है, जिसके कारण हमारे शहीद स्थल अब तीर्थस्थल बन गये है। यहाॅ के अनेक शहीदो ने अपने पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दुश्मनों से लोहा मनवाया था। उनके इस पराक्रम व स्वाभिमान के कारण ही हम सभी आज खुली हवा में साथ ले रहे है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ये शहीद उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि देश का गौरव है। अतः इनके परिवारो के प्रति हमारी सच्ची श्रद्वा एवं उनके लिए हर सम्भव सहायता के लिए सरकार कटिबद्व है। आज ही के दिन 1942 में अग्रेंजो की गोलियों से देघाट के दो वीर शहीद हरीकृष्ण व हीरामणि ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने कहा कि जनपद में सालम, सल्ट, जैंती, चनौदा आदि ऐसे क्षेत्र है, जहाॅ पर अनेक वीर शहीदो ने अपने प्राणो की आहुति दी थी। read more

50 फीसदी फोटो छायाकारों से लेगी सरकार

सूचना, संस्कृति व पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले कैलेण्डरों में 50 फीसदी फोटो उŸाराखण्ड में पत्रकारिता से जुड़े छायाकारों से लिए जाएंगे। राज्य में मीडिया में कार्यरत फोटोग्राफर व कैमरामैन के कैमरा आदि उपकरणों के लिए सूचना विभाग … read more

ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डांडामंडल भोगपुर के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अब वह मांगों को मनवाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। बीन नदी पुल निर्माण, कौड़िया किमसार मोटर मार्ग डामरीकरण एवं … read more

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ओआईएमटी में पत्रकारिता जनसंपर्क विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रमेश उनियाल व विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्थानीय फोटोग्राफरो को सम्मानित किया। बुधवार को ओआईएमटी में पत्रकारिता जनसंपर्क विभाग ने … read more