भाजपा की रीढ़ की हड्डी है युवा मोर्चा कार्यकर्ताः परमवीर पवार

भाजपा युवा मोर्चा के टिहरी जिलाध्यक्ष परमवीर पवार का नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल आगमन पर तपोवन में भव्य स्वागत हुआ। साथ ही प्रदेश संयोजक अजय उनियाल, विभाग संयोजक सिद्धार्थ राणा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ओम प्रकाश, लीगल सह संयोजक विकास नेगी का भी स्वागत हुआ।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमवीर पवार ने कहा भारतीय जनता पार्टी कि रीड की हड्डी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता होते हैं। आगामी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। एक बूथ और 20 यूथ की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी है। स्वागत करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुकरेती, मोहिनी तोपवाल, यशपाल कंडारी, हिमांशु नौटियाल, सचिन सेलवान, मनीष चैहान, विवेक रावत, आशीष बिष्ट, नवीन भाटी, राहुल शर्मा, जग्गी पवार, देवेंद्र रावत, अनिल धामंदा, आकाश सकलानी आदि उपस्थित रहे।