विश्व युवा दिवसः फ्रीडम ग्रुप ने दिया स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों को अपनाने पर जोर

विश्व युवा दिवस के मौके पर फ्रीडम ग्रुप ऋषिकेश के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। ग्रुप के सदस्यों ने मायाकुंड स्थित विवेकानंद वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर माला अर्पित की। ग्रुप के सभी युवा सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों को अपनाने पर जोर दिया। मौके पर गणतंत्र दिवस पर कला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस मौके पर उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको.. के सिद्धांत पर चल आगे बढ़ने ओर समाज सेवा में युवाओं कि भागीदारी व महापुरुष के आदर्श व मूल्यों पर चलने कि बात कही।
स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है। स्वामी विवेकानंद ने ही भारतीय संस्कृति एवं हिदू धर्म की विजय पताका विश्व धर्म सम्मेलन में अमेरिका के शिकागो शहर में फहराई थी।

इस अवसर पर पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम, जितेन्द्र पाल पाठी, अजय दास, रतन राय, राज कुमार, पंकज ठाकुर, राहुल कुमार, अभिषेक परास, सन्नी प्रजापति, नितिन कुमार, अविनास, साँतनु, रवी संदीप आदि उपस्थित रहे।